एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Elections: '20 हजार सीटों पर निर्विरोध जीतने के लिए...', पंचायत चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का हमला

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले राज्य में राजनीति जोरों पर है और बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है.

Suvendu Adhikari Attack On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में अगले महीने यानि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं. इसको लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. मामले पर पश्चिम बंगाल में बीजेपी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर डाली. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "20 हजार सीटों पर निर्विरोध जीतने के लिए ममता बनर्जी और राजीव सिन्हा ने साजिश की है. उन्होंने सेंट्रल फोर्स के लिए मना कर दिया, उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई संवेदनशील बूथ नहीं है."

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लेडी किम जोंग है. राजीव सिन्हा ने स्टेट इलेक्शन कमीशन को TMC की मशीनरी बना दिया है.

‘पश्चिम बंगाल में जंगल राज’

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, हम इसका विरोध करेंगे. हम पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के जंगल राज को खत्म करेंगे. हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और राज्य की जनता जीतेगी. उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में कोई संवेदनशील बूथ नहीं है और यहां केंद्रीय बलों की जरूरत नहीं है.”

 उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी का जंगलराज खत्म होना चाहिए. बीजेपी पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने नहीं दिया जा रहा है. बशीरहाट, कैनिंग, इंडस और अन्य जगहों पर नामांकन दाखिल करने नहीं दिया जा रहा. 20,000 सीट में निर्विरोध चुनाव जीतने की साजिश चल रही है और इसमें राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा और बंगाल की पुलिस ममता बनर्जी के साथ मिली हुई है.”

पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा

राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर कई जगहों पर हिंसा का माहौल देखने को मिला. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी दलों के कई नेता आपस में भिड़ते नजर आए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. वहीं, दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में नामांकन दाखिल करने को लेकर हिंसा लगातार पांचवें दिन भी जारी रही.

वहीं, पुलिस ने ये भी बताया कि उपद्रवियों ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों के खिलाफ बम फेंके और पथराव किया और स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

अधिकारियों ने बताया कि बांकुड़ा के इंदास इलाके में नामांकन दाखिल केंद्र के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीएमसी समर्थकों से झड़प हो गई. शहर से लगभग 135 किलोमीटर दूर इलाके में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद दोनों समूहों के समर्थक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया.

9 जून को नामांकन दाखिल करने की शुरुआत के बाद से, हिंसा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है.  विपक्ष- बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने टीएमसी पर विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को रोकने के लिए बाहुबल का उपयोग करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Election: 'मेरा देश महान है, कांग्रेस, बीजेपी और सीपीएम...', TMC नेता मदन मित्रा का विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget