एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में दो कार्यकर्ताओं की हत्या पर बोली BJP, ‘यह पुलिस और TMC के गुंडों का षड्यंत्र’

विजयवर्गीय ने कहा कि एडीजी के पूर्ण प्रयास के बाद भी आखिर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल की लाश सुबह टॉवर पर लटकी हुई मिली है. हम शर्मिंदा हैं. शायद प्रजातन्त्र भी शर्मिंदा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तीन दिन के अंदर दूसरे बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. राज्य के पुरुलिया जिले के बलरामपुर में एक और बीजेपी कार्यकर्ता का बिजली के खंभे से लटका हुआ शव मिला है. इस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप बीजेपी ने सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और स्थानीय पुलिस पर लगाया है.

मृतक कार्यकर्ता का नाम दुलाल कुमार

बता दें कि पुरुलिया जिले के इसी गांव में तीन दिन में ये दूसरे बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या है. तीन दिन पहले पुरुलिया जिले के बलरामपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था. कल जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई है, उसकी पहचान बलरामपुर के रहने वाले 30 साल के दुलाल कुमार के रूप में हुई है जो बीजेपी के कार्यकर्ता थे.

विजयवर्गीय बोले- यह पुलिस और TMC के गुंडों का षड्यंत्र

इस घटना के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है, ''स्थानीय पुलिस दुलाल की हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रही है. यह पुलिस और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का षड्यंत्र है.’’ विजयवर्गीय ने मांग की है कि दुलाल के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टर्स की टीम करे और उसका पूरा वीडियो बनाकर कोर्ट में पेश करे.

एक अन्य ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘’एडीजी के पूर्ण प्रयास के बाद भी आखिर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल की लाश सुबह टॉवर पर लटकी हुई मिली है. हम शर्मिंदा हैं. शायद प्रजातन्त्र भी शर्मिंदा है.’’

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख ने बोला ममता पर हमला

वहीं, इस घटना के बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, ‘’पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला, बलरामपुर मंडल, ग्राम-दावा, अंचल-गेरुआ के बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार को कल रात अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई. त्रिलोचन महातो के बाद दुलाल कुमार. ममता बनर्जी को अपने ऊपर शर्म आनी चाहिए.’’

दिलीप घोष बोले-  ‘खतरनाक’ हो सकते हैं हालात

वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की तरफ से पुरुलिया को ‘विपक्ष मुक्त जिला’ बनाने का इरादा जाहिर करने के बाद बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चेतावनी दी है कि हालात ‘खतरनाक’ हो सकते हैं, क्योंकि इस मकसद को पाने के लिए कई लोग मारे जा रहे हैं.

एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस लोगों की हत्या करके जिस तरह से राज्य को विपक्ष मुक्त करने की कोशिश कर रही है, वह खतरनाक साबित होने वाला है. यह कैसी राजनीति है? यह कैसा प्रशासन है?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget