एक्सप्लोरर

West Bengal: अब मुर्शिदाबाद के हॉस्टल में मिला फार्मेसी स्टूडेंट का शव, हड़कंप! दावा- पहले मारा, फिर सीलिंग से लटकाया

Murshidabad Death Case: पश्चिम बंगाल में स्टूडेंट्स की हत्या और मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मुर्शिदाबाद का है जहां पर एक फार्मेसी स्टूडेंट का शव मिला.

West Bengal Farmacy Student Death: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राज्य के मुर्शिदाबाद में एक फार्मेसी छात्र का शव मिलने का मामला सामने आया है. फार्मेसी के फर्स्ट ईयर के छात्र का शव उसके छात्रावास के कमरे से लटका हुआ मिला.

मृतक मुर्शिदाबाद के रघुनाथपुर में एक निजी फार्मेसी कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र था. मालदा के इंग्लिश बाजार निवासी 19 वर्षीय पीड़ित तौहीद करीम के परिवार ने दावा किया कि छात्र की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को छात्रावास के कमरे की छत से लटका दिया गया. तोहीद के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को छात्रावास के कमरे के फर्श पर पड़ा पाया और उन्हें उसके सहपाठियों ने बताया कि तौहीद ने आत्महत्या कर ली है.

परिवार ने लगाया ये आरोप

परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या सोच-समझकर की गई है, क्योंकि मृत छात्र की आंखें खून से लथपथ थीं और उसके शरीर पर कई चोटें थीं. घटना के बाद जब मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई तो पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोप पत्र पर कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं कॉलेज अधिकारियों और पुलिस स्टेशन को मीडिया को सूचित न करने के लिए कहा गया.

मृतक के पिता ने क्या कहा?

मृतक छात्र के पिता रेजाउल करीम ने आरोप लगाया कि 12 तारीख की रात को उनकी अपने बेटे से बात हुई थी, लड़के ने घर से आम का अचार और छाता लाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा किसी मानसिक अवसाद में नहीं था. अगर वह मानसिक अवसाद में था तो हम 12 तारीख की रात उनके बेटे के संदेश को समझ सकते थे. मैं पेशे से एक लॉरी ड्राइवर हूं. मैं 13 तारीख को रघुनाथगंज में था, मेरे बेटे का फोन सुबह से बंद था.

[अनुमप गोस्वामी के इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: 'सुरक्षा कानून के लिए बनेगी कमेटी', स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget