एक्सप्लोरर

अकेले जिम कर रही महिला पर टूट पड़ा ट्रेनर, करने लगा जबरन किस, CCTV में कैद हुई घटना

जिम ट्रेनर का नाम इदरीश बताया जा रहा है. ट्रेनर ने जब महिला पर हमला किया, तब वह जिम में अकेली एक्सरसाइज कर रही थी. तभी जिम ट्रेनर ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा.

पश्चिम बंगाल के राणाघाट से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां जिम कर रही महिला पर ट्रेनर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की. इतना ही नहीं ट्रेनर ने पहले कपड़े उतारे, फिर महिला को पकड़ने की कोशिश की. जब महिला वहां से भागने लगी, तो ट्रेनर ने उसके साथ मारपीट की, इसके बाद महिला को किस भी किया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. 

NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम ट्रेनर का नाम इदरीश बताया जा रहा है. ट्रेनर ने जब महिला पर हमला किया, तब वह जिम में अकेली एक्सरसाइज कर रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले ट्रेनर ने अपने कपड़े उतारे. महिला जिम ट्रेनर की मंशा समझ गई और भागने लगी. तभी ट्रेनर ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद महिला के ऊपर बैठ गया और उसके चेहरे पर मुक्कों से वार करना शुरू कर दिया. 

जिम ट्रेनर यहीं नहीं रुका, इसके बाद उसने महिला को जबरन किस करना शुरू कर दिया. महिला बचाओ बचाओ चिल्ला रही थी. महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती. वह जमीन पर गिर जाती है. इसके बाद ट्रेनर उसके ऊपर बैठ जाता है. महिला मदद के लिए चिल्लाती है, लेकिन वहां आस पास उसे बचाने के लिए कोई मौजूद नहीं होता. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला खुद को जिम ट्रेनर से बचाने में किसी तरह से कामयाब हो जाती है और वहां से भाग निकलती है. पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया है. पुलिस के मुताबिक, वह सुरक्षित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget