एक्सप्लोरर

आज से पश्चिम बंगाल के मजदूरों की घर वापसी, ममता और केंद्र के बीच तनातनी से निकला रास्ता

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पहली खेप में 10 ट्रेनों को मंजूरी मिली है.ममता सरकार ने छोटी कारों के लिए राज्य के भीतर आवाजाही के लिए 6 हजार पास भी जारी कर दिए हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच प्रवासी मजदूरों की घर-वापसी का रास्ता खुल गया है. आज बंगाल के मजदूरों की पहली खेप ट्रेन से लौट रही है. ममता बनर्जी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 10 ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है. आज तेलंगाना से एक ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंच रही है. लेकिन इस पर मचा सियासी घमासान थमा नहीं है.

मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि केंद्र और ममता बनर्जी सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई. झगड़ा तब बढ़ा जब गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी. जिसमें लिखा था, "हमें पश्चिम बंगाल से उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल रहा है. राज्य सरकार अपने यहां ट्रेनों को अनमुति नहीं दे रही है. यह बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है. इससे उनके लिए मुश्किलें बढ़ेंगी.''

गृह मंत्री की इस चिट्ठी के बाद पश्चिम बंगाल सरकार में खलबली मच गई. तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने तो गृह मंत्री को ट्विटर पर चुनौती दे डाली. अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''गृह मंत्री अमित शाह हफ्तों तक चुप्पी साधे रखने के बाद केवल झूठ से लोगों को गुमराह करने के लिए बोलते हैं. विडंबना ये है कि वो उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें उनकी सरकार द्वारा उनके भाग्य पर छोड़ दिया गया है. अमित शाह, आरोप साबित करें या माफी मांगें.'

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पहली खेप में 10 ट्रेनों को मंजूरी मिली है. ये भी याद रखा जाना चाहिए कि पहले ही अलग-अलग माध्यमों से 80 हजार लोगों को पश्चिम बंगाल वापस लाया जा चुका है. अब हम फंसे लोगों को चरणबद्ध तरीके से वापस ला रहे हैं. 4 घंटे के नोटिस में 21 दिन का लॉकडाउन हमने नहीं किया था.

पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के सियासी झगड़े का असर ये हुआ कि ममता बनर्जी सरकार ने न सिर्फ 10 ट्रेनों को मंजूरी दी है. बल्कि छोटी कारों के लिए राज्य के भीतर आवाजाही के लिए 6 हजार पास भी जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें-

हैदराबाद से यूपी लौट रहे पांच मजदूरों के साथ MP के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरभ को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरभ को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget