एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

West Bengal Fire Cracker Factory: पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है जिसमें, 8 लोगों की मौत हो गई है.

West Bengal Fire Cracker Factory: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके में आने वाले दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें, 8 लोगों की मौत हो गई है. विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. राज्य में एगरा, बजबज के बाद अब दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है. घटना में 8 शव बरामद कर लिए गए हैं. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है. घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को टीएमसी नेताओं की मदद से चलाया जा रहा है और इसके लिए पुलिस को पैसे भी दिए जाते हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर दी.

वहीं, इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई के महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे. एगरा इलाका ओडिशा सीमा राज्य की सीमा के नजदीक है. मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया.

घटना के मुख्य आरोपी की बाद में ओडिशा के कटक अस्पताल में मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने बताया था कि ये आरोपी विस्फोट के समय मौजूद था और 80 प्रतिशत जल गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए कटक पहुंची पलिस को अस्पताल में पता चला कि उसकी मौत हो गई.

बम बनाने का लगा था आरोप

स्थानीय लोगों और विस्फोट में अपने परिजनों को खोने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि इस फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने की आड़ में कच्चे बम तैयार किए जाते थे. उस समय पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरनाथ के ने कहा था कि राज्य में कई जगहों पर इस तरह की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ छापेमारी चल रही है. कई अवैध फैक्ट्रियों का पता भी लगाया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की पुलिस को आतिशबाजी बनाने वाली ऐसी अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. फिलहाल इसी तरह की एक और घटना सामने आई है. 

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर की छत ढही, दो की मौत, 5 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget