एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: TMC का युवाओं-महिलाओं पर दांव, आज जारी हो सकती है पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट

टीएमसी इस बार युवाओं और महिला उम्मीदवारों पर ज्यादा दांव खेलने वाली है. उम्मीदवारों के एलान से पहले टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए.पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. टीएमसी इस बार युवाओं और महिला उम्मीदवारों पर ज्यादा दांव खेलने वाली है. उम्मीदवारों के एलान से पहले टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तिवारी के दफ्तर का शुद्धिकरण किया.

टीएमसी से नाराज थे जितेंद्र तिवारी

आसनसोल के पूर्व मेयर और पंडेश्वर के टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दीलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले केएमसी के प्रशासक फिरहाद हकीम के साथ विवाद होने पर जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी और आसनसोल निगम के प्रशासक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के बाद जितेंद्र तिवारी मान गए थे और पार्टी का दामन फिर से थाम लिया था.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

बंगाल की वर्तमान स्थिति

बंगाल में वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव: आज 60 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है BJP, अमित शाह-नड्डा की बड़ी बैठक

आपातकाल पर राहुल गांधी बोले- हां वो गलती थी, आज किया जा रहा है संस्थागत ढांचे पर कब्जा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget