एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: TMC नहीं करेगी कोई पहल, शुभेंदु अधिकारी का चैप्टर क्लोज

पार्टी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि टीएमसी आलाकमान ने शुभेंदु अधिकारी को पार्टी में रहने के लिए मनाने और उनकी शिकायतें सुनने के लिए आगे कोई पहल नहीं करने का फैसला किया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा है कि असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी का चैप्टर क्लोज हो चुका है और पार्टी अब उन्हें वापस लाने के लिए कोई प्रयास नहीं करेगी.

पार्टी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि टीएमसी आलाकमान ने शुभेंदु अधिकारी को पार्टी में रहने के लिए मनाने और उनकी शिकायतें सुनने के लिए आगे कोई पहल नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी कुछ कहना चाहते हैं तो वह उनकी बात सुनने के लिए तैयार है.

फर्क नहीं पड़ेगा

टीएमसी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सुलह कराने का काम कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत राय ने किसी का नाम लिए बिना कहा है कि टीएमसी एक बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास ममता बनर्जी जैसा जन नेता है. अगर एक या दो लोग पार्टी छोड़ देते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

आगे नहीं होगी कोई बातचीत

इसके अलावा टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, 'हमारी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ने कल हमें उनके (अधिकारी) साथ आगे कोई बातचीत नहीं करने और राज्य के चुनाव अभियान पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्देश दिया. पार्टी के लिए शुभेंदु अधिकारी का चैप्टर बंद हो चुका है. अगर वह कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं. अब सबकुछ उनपर निर्भर करता है.'

बता दें कि हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया था. वहीं पिछले सप्ताह ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक उप-मंडल में पार्टी के बैनरों और झंडों के बिना एक रैली का आयोजन किया, जिसमें उनके समर्थक राष्ट्रध्वज थामे नजर आए.

यह भी पढ़ें: ममता के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- एक साथ काम करना असंभव शुभेंदु अधिकारी से बैठक के बाद TMC ने 'सभी समस्याएं सुलझाने' का दावा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget