एक्सप्लोरर

बंगाल में मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो की नहीं मिली इजाजत, BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने परणाश्री थाने के सामने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि शहर पुलिस ने बुधवार रात को जब रोड शो के आवेदन को निरस्त कर दिया तो पार्टी ने बेहाला इलाके में अभिनेता मिथुन को घर-घर जाकर प्रचार करने देने की अनुमति मांगी.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार को शहर के बेहाला इलाके में अभिनेता और नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो की अनुमति नहीं मिली. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया. बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.

प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेत्री और बीजेपी नेता चटर्जी ने कहा, 'कोलकाता पुलिस ने हमारे नेता मिथुन चक्रवर्ती को बिना किसी कारण के मेरे लिए प्रचार करने की अनुमति नहीं दी.' उन्होंने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस हमें प्रचार करने से रोकने के इस तरह के अलोकतांत्रिक कृत्यों से अपनी होने वाली हार को नहीं टाल सकती. क्या राज्य सरकार को सत्ता जाने का डर है?'

नारेबाजी की

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने परणाश्री थाने के सामने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि शहर पुलिस ने बुधवार रात को जब रोड शो के आवेदन को निरस्त कर दिया तो पार्टी ने बेहाला इलाके में अभिनेता मिथुन को घर-घर जाकर प्रचार करने देने की अनुमति मांगी. उन्होंने दावा किया कि अंतिम समय में इसकी इजाजत भी नहीं दी गई.

वहीं कोलकाता पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा. बीजेपी उम्मीदवार ने बाद में विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला जिसमें मिथुन शामिल नहीं हुए. चटर्जी इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ खड़ी हैं. हालांकि मिथुन चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के समर्थन में टॉलीगंज में रोड शो निकाला. बता दें कि मिथुन हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले- 'सरकार बनी तो बंगाल में बनाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉड, टीएमसी के मजनू जाएंगे जेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget