एक्सप्लोरर

सीएम ममता को हराने के लिए शाह ने अपनाया सबसे हिट फॉर्मूला! बंगाल में यूपी प्लान पर काम कर रही बीजेपी

इस बार यूपी की तरह ही बीजेपी ने बंगाल में परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है. ये यात्रा 5 फरवरी से शुरू हो रही है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 फरवरी को दूसरी रथयात्रा को रवाना करेंगे.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत गृहमंत्री अमित शाह के लिए सपना रही है. पार्टी के अध्यक्ष रहते वे बार-बार इसकी चर्चा करते रहते थे लेकिन अब उन्हें बंगाल विजय का सपना अपना लगने लगा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के लिए अमित शाह अपना सबसे हिट फॉर्मूला लेकर आए हैं. सौ दिनों के उनके यूपी प्लान के आगे अखिलेश यादव और मायावती की एक नहीं चली. बीजेपी ने अब बंगाल में यूपी का फॉर्मूला लागू कर दिया है. पहले ये जान लें कि आखिर बीजेपी का यूपी फॉर्मूला क्या था, जिसकी बदौलत राज्य में पार्टी का 14 सालों का सत्ता का वनवास खत्म हुआ. इससे बीजेपी को 300 से अधिक सीटों पर कामयाबी मिली. दरअसल, यूपी मॉडल में सबसे पहले पार्टी ने राज्य के चार अलग-अलग कोनों से रथ यात्रा शुरू की थी. इसका नाम परिवर्तन यात्रा दिया गया था. पहली यात्रा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से रवाना हुई थी. तब के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 'न गुंडाराज न भ्रष्टाचार, अबकी बार बीजेपी सरकार' का नारा दिया था. वहीं ललितपुर से दूसरी, बलिया से तीसरी और सोनभद्र से चौथी रथयात्रा निकली थी. परिवर्तन रैलियां यात्रा के दौरान जगह-जगह परिवर्तन रैलियां हुई थीं. यात्रा का समापन लखनऊ में 2 जनवरी 2017 को हुआ था. खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस रैली को संबोधित किया था. इससे राज्य में अखिलेश सरकार के खिलाफ बीजेपी माहौल बनाने में कामयाब रही थी. उन दिनों अखिलेश यादव परिवार के झगड़े में फंसे हुए थे. वहीं पीएम मोदी चुनावी मंचों से कहा करते थे कि अखिलेश परिवार बचाने में और मायावती पैसा बचाने में लगी हैं. तब राज्य के सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर परिवर्तन यात्रा गुजरी थी. इस बार यूपी की तरह ही बीजेपी ने बंगाल में परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है. ये यात्रा 5 फरवरी से शुरू हो रही है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 फरवरी को दूसरी रथयात्रा को रवाना करेंगे. हाल ही में दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी नेताओं की बैठक में विस्तार से इस पर चर्चा हुई. पार्टी ने बंगाल के लिए 5 जगहों से परिवर्तन रथयात्रा निकालने का ऐलान किया है. यह तय हुआ कि यात्रा सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. यात्रा के दौरान कई शहरों में परिवर्तन रैलियां होंगी. मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों से लेकर पार्टी के नेता इसमें शामिल होंगे. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार से लेकर उनके परिवारवाद पर हमले किए जाएंगे. बीजेपी खेमे में आए कई नेता इस बीच बंगाल में यूपी मॉडल पर चलते हुए बीजेपी ने टीएमसी नेताओं को तोड़ने का सिलसिला जारी रखा है. ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी के कई विधायक बीजेपी खेमे में आ चुके हैं. इसी तह से बीजेपी ने यूपी में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था. ऐसा करने से ये मैसेज जाता है कि विपक्ष के कैंप में खलबली मची है. ऐसा ही मैसेज बंगाल में देने की भी कोशिश की जा रही है. यूपी चुनाव के दौरान पार्टी अध्यक्ष रहते अमित शाह ने मंडलों में जाकर बूथ कार्यकर्ताओं संग बैठक की थी. ये मीटिंग तो कभी-कभी सवेरे तीन बजे तक चला करती थी. ठीक ऐसा ही जेपी नड्डा बंगाल में भी कर रहे हैं. यूपी में बीजेपी ने मायावती और अखिलेश यादव के खिलाफ मजबूत सामाजिक समीकरण बनाया था. छोटी-छोटी पिछड़ी और दलित जातियों को जोड़ा था. इसी फॉर्मूले पर पार्टी बंगाल में काम कर रही है. यूपी में पार्टी ने तीन सौ प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था. नतीजे ऐसे ही रहे. बंगाल में बीजेपी का टार्गेट दो सौ प्लस है. यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिया इतना चंदा पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, नेताजी की जन्म जयंती पर उनकी चिट्ठियों से जुड़ी किताब, स्मारक सिक्का और डाक टिकट करेंगे जारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget