एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- 'दीदी, ओ दीदी' बोलने पर ममता बनर्जी को गुस्सा आता है, कूचबिहार हिंसा उनका ‘मास्टर प्लान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'दीदी, ओ दीदी' बोलने पर ममता बनर्जी को गुस्सा आता है. उन्होंने इस दौरान कूचबिहार हिंसा का भी जिक्र किया.

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. कल्याणी की रैली में उन्होंने दावा किया कि कूचबिहार जिले में पिछले दिनों मतदान के दौरान हुई हिंसा फर्जी मतदान कराने के उनके ‘‘मास्टर प्लान’’ का हिस्सा थी.

इसके बाद उन्होंने बरासत में एक अन्य रैली में कहा कि मैं जो बोल रहा हूं, 'दीदी, ओ दीदी'  इससे भी उनको गुस्सा आता है. ये गुस्सा करने वाली बात है क्या? मैं तो हैरान हूं कि बंगाल के सैकड़ों बच्चे वीडियो में कह रहे हैं, 'दीदी, ओ दीदी'. बंगाल के हर घर का बच्चा दीदी, ओ दीदी बोलना शुरू कर दिया है.

कल्याणी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के मतुआ सम्प्रदाय के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के तहत तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि दलित वर्ग के लोगों के लिए उसने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि मतुआ समप्रदाय के लोगों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की जाएगी क्योंकि उन्हें न्याय दिलाना भाजपा की भावनात्मक प्रतिबद्धता रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देख ममता बनर्जी और उनके पार्टी के लोग बौखला गए हैं और सारी सीमाएं तोड़ने पर आमादा हो गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘दीदी के नेता, खुलेआम बंगाल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को गालियां देने लगे हैं क्योंकि वे भाजपा का समर्थन करते हैं.’’

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि अपनी हार सामने देख अब तृणमूल प्रमुख ने इन समुदाय के लोगों को वोट डालने से रोकने की साजिश के तहत एक नई रणनीति अपनाई है.

उन्होंने कहा, ‘‘दीदी की साजिश है, इन वर्गों के लोगों को वोट डालने से रोकना और अपने गुंडों से छप्पा वोट (फर्जी मतदान) डलवाना. खुलेआम कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग केंद्रीय वाहिनी का घेराव करेंगे और दीदी के बाकी समर्थक छप्पा वोट डालेंगे. चर्चा है कि कूचबिहार में जो हुआ, वो दीदी के इसी छप्पा वोट मास्टर प्लान का हिस्सा था.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दीदी ! कान खोलकर सुन लीजिए. आपको किसी मतदाता का अधिकार छीनने नहीं दिया जाएगा.’’

उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले के सीतलकूची में चौथे चरण के मतदान के दौरान सीआईएसएफ की कथित गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना ने बंगाल में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है.

ममता बनर्जी ने रविवार को इसे “नरसंहार” करार दिया था. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर अपना हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया उन्हें अहंकार हो गया है इसलिए ‘‘खेला होबे’’ (खेल होगा) की बात बार-बार कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दीदी, ये मत भूलिए कि ये लोकतंत्र है. यहां जनता जनार्दन ही भगवान है. यहां खेल भी जनता ही शुरु करती है और शेष भी जनता ही करती है.’’

मोदी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक हितों और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार और हिंसा का सहारा लिया.

उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में राज्य की जनता उनको सबक सिखाएगी. प्रधानमंत्री ने अपने बांग्लादेश के दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें मतुआ संप्रदाय के गुरु हरिचंद ठाकुर की जन्मस्थली जाने का मौका मिला लेकिन यहां की मुख्यमंत्री को यह भी पसंद नहीं आया.

उन्होंने कहा, ‘‘दीदी ने इस पर भी सवाल खड़े कर दिए. 10 साल आपने बंगाल के दलितों-पीड़ितों-शोषितों-वंचितों से कैसे नफरत दिखाई है, यह देश अब देख रहा है. आपने न ही मतुआ समाज के मेरे भाइयों-बहनों के लिए कुछ किया और न ही नामशूद्र समाज के लिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां आज आप सभी को आश्वस्त करने आया हूं. यहां भारत मां में आस्था रखने वाले सभी शरणार्थी साथियों को हर सुविधा सुनिश्चित की जाएगी. भाजपा के लिए तो सभी शरणार्थियों, मतुआ और नामशूद्र साथियों को न्याय दिलाना एक तरह से भावनात्मक प्रतिबद्धता भी है.’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आर्थिक उन्नति, निवेश और शिल्प ममता सरकार की कभी प्राथमिकता नहीं रही. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल के लिए उन्नति का मतलब है, अपने कार्यकर्ताओं और गुंडों की उन्नति. तृणमूल के लिए शिल्प है- माफिया, मानव तस्करी, बम बनाना, अवैध कब्जा.’’ 

ये भी पढ़ें-'वेंटिलेटर' पर महाराष्ट्र के कई अस्पताल, बेड से लेकर ऑक्सीजन तक की हो रही किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget