एक्सप्लोरर

West Bengal Election 2021: खड़गपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा- पांच साल का मौका दें, 70 साल की बर्बादी मिटाकर रहेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खड़गपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें पांच साल के लिए मौका दें पिछले 70 साल की बर्बादी को पाट दूंगा.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खड़गपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता से अपील की हमें पांच साल के लिए मौका दें तो पिछले 70 साल की बर्बादी को पाट दूंगा. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को विकास की 'राह में रोड़ा' करार दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए पैसा भेजती है लेकिन ममता बनर्जी यहां उन योजनाओं को लागू नहीं होने देती. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नारा लगाया. उन्होंने कहा- 'बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार.'

रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारी पार्टी बंगाल की सत्ता में आती है तो हम चरणबद्ध तरीके से यहां का विकास करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही कृषि, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा बेहतर की जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा, ''बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और टीएमसी ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है. हमें 5 साल का मौका दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटाकर रहेंगे.''

पीएम ने खेला 'बंगाल कार्ड'

वोटोरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पीएम मोदी ने बंगाल कार्ड भी खेला. इस दौरान उन्होंने कहा, ''जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.''

विकास के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा, ''जहां-जहां राज्यों में बीजेपी सरकारें हैं, वहां केंद्र और बीजेपी की राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं. हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.''

'ममता पर हमला'

रैली के दौरान पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा, ''बीजेपी शासित प्रदेशों में विकास हो रहा है लेकिन पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया.''

पीएम मोदी ने कहा, ''आज दीदी, दस 'ओन्गीकार' की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था. लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.''

कब है बंगाल में वोटिंग

पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget