एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांचवें चरण की वोटिंग कल, 45 सीटों पर 342 उम्मीदवार आज़मा रहे किस्मत

सितलकुची गोलीकांड के बाद चुनाव आयोग ने पांचवे चरण में सुरक्षा और भी बढ़ा दी है. अलग अलग जिलों की 15 हज़ार 789 बूथों पर मतदान होना है. 

कोलकाता: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में शनिवार को बंगाल की 45 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इस चरण में 1 करोड़ 13 लाख 73 हज़ार 307 वोटर्स 342 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. इस बीच राज्य में संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान 6 हज़ार 910 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की कोरोना से जान गई है.

सितलकुची गोलीकांड के बाद चुनाव आयोग ने पांचवे चरण में सुरक्षा और भी बढ़ा दी है. अलग अलग जिलों की 15 हज़ार 789 बूथों पर मतदान होना है. 

उत्तर 24 परगना जिला में सबसे ज़्यादा 16 सीटों पर चुनाव होना है. वहीं पूर्वी बर्दमान और नदिया की 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा दार्जीलिंग में 5 सीटों पर, कालिम्पोंग की 1 सीट और जलपाईगुड़ी की 7 सीटों पर मतदान होगा. 

बंगाल के 6 ज़िलों में होने वाले पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की 853 कंपनियों को तैनात किया है. चुनाव आयोग ने इस चरण में सभी बूथों को संवेदनशील घोषित कर दिया है.

 

कहां लगाई गई कितनी फोर्स

बारासात - 69 कंपनी
बैरकपुर - 61 कंपनी
बसीरहाट - 107 कंपनी
विधाननगर - 46 कंपनी
दार्जीलिंग - 68 कंपनी
जलपाईगुड़ी जिला - 122 कंपनी
कालिम्पोंग - 21 कंपनी
कृष्णानगर - 11 कंपनी
पूर्वी बर्दमान - 155 कंपनी
रानाघाट - 140 कंपनी
सिलीगुड़ी - 53 कंपनी 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे. पहले चार चरण मुकम्मल हो चुके हैं. अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण में 45 सीटों पर, 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों पर, 26 अप्रैल को सातवें चरण में 36 सीटों पर और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति से बोले अदार पूनावाला- सच में कोरोना की लड़ाई के खिलाफ हैं एकजुट तो हटाएं कच्चे माल के निर्यात से बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget