एक्सप्लोरर

West Bengal COVID 19: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,645 केस, 28 मरीजों की हुई मौत

COVID 19 Update: बुलेटिन के मुताबिक दिसंबर महीने में शुरू हुई महामारी की तीसरी लहर से अब तक राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 28 लोगों की मौत संक्रमण से दर्ज की गई.

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 22,645 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 18,63,697 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी.

राज्य में एक ही दिन में 28 लोगों की मौत
विभाग के मुताबिक शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 822 मामले कम आए हैं. बुलेटिन के मुताबिक दिसंबर महीने में शुरू हुई महामारी की तीसरी लहर से अब तक राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 28 लोगों की मौत संक्रमण से दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,013 हो गई है.

कोलकाता में आए सबसे ज्यादा मामले
विभाग ने बताया कि संक्रमण दर में गिरावट आई है और बृहस्पतिवार के 32.13 प्रतिशत के मुकाबले शुक्रवार को यह 31.14 प्रतिशत रही जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत तक पहुंच गई है. बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान कोलकाता में सबसे अधिक 6,867 नए मामले आए जबकि उत्तर 24 परगना जिले में 4,018 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

ये भी पढ़ें - Delhi और Mumbai के लिए बेहतर खबर, कल के मुकाबले कम आए Corona केस, पढ़ें 10 दिनों के आंकड़े

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान जिन 28 मरीजों की मौत हुई है उनमें आठ उत्तर 24 परगना जिले के थे जबकि 7 मरीज कोलकाता के थे. बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,687 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में इस समय 1,45,483 मरीजों का इलाज चल रहा है. बुलेटिन के अनुसार गुरुवार से अब तक 72,725 नमूनों की जांच की गई है जिन्हें मिलाकर अब तक 2,28,08,650 नमूनों की कोविड-19 जांच पश्चिम बंगाल में हो चुकी है.

ये भी पढ़ें - ABP C Voter Survey: छोटे दलों से गठबंधन का अखिलेश को फायदा या नुकसान? लोगों के जवाब ने किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget