एक्सप्लोरर

'हद पार कर गईं CM', BSF को लेकर सीएम ममता के बयान पर भड़की BJP

CM Mamata Statement on BSF: सीएम ममता ने कहा है कि BSF राज्य को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेश के नागरिकों को घुसपैठ की इजाजत दे रहे हैं और महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं.

CM Mamta Statement on BSF: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का केंद्रीय बलों पर लगाए आरोप के बाद अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बनर्जी के दावों को निराधार बताया और उन पर अपनी पार्टी की कमियों को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया.

मजूमदार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री भ्रम की पराकाष्ठा पर पहुंच गई हैं. सीमा चौकियों के लिए जमीन मुहैया न कराने के बावजूद वह घुसपैठ के लिए बीएसएफ और यहां तक ​​कि अपने प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराती हैं. उनके आरोपों का मकसद उनकी पार्टी की विफलताओं से ध्यान हटाना है." 

ममता ने क्या कहा कि हंगामा है बरपा?

ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राज्य को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेश के नागरिकों को घुसपैठ की इजाजत दे रहे हैं और महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने इसे केंद्र सरकार की बड़ी नापाक योजना बता कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "उनके (सीएम ममता) मुताबिक, उनके प्रशासन के अयोग्य जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विदेशी अपराधियों को उनकी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की हत्या करने के लिए सीमा पर घुसपैठ करने की अनुमति दे रहे हैं. अब तक, वह ऐसी घटनाओं के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराती थीं. लेकिन ममता बनर्जी के बयान में अचानक यह बदलाव क्यों आया? क्या वह ऐसे दावे करके अपनी पार्टी के लुटेरे, अपराधी प्रतिनिधियों के कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रही हैं?"

अमित मालवीय ने की आलोचना

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की समस्याओं के लिए खुद को छोड़कर हर किसी को जिम्मेदार मानती हैं. अगर वह गृह मंत्री के तौर पर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रख सकती हैं, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए. मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नेतृत्व में बंगाल आतंकवादियों का गढ़ और आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है."

ये भी पढ़ें: 

'ये कायराना आतंकवादी हमला', पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए ट्रक अटैक पर जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget