एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'पहले खुद को आईने में देखें PM मोदी', TMC के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर ममता बनर्जी का पलटवार

Mamata Banerjee on Corruption: ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने मनरेगा के तहत काम किया, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला. पीएम मोदी को बंगाल की जनता को इसका जवाब देना होगा.

TMC-BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ममता ने मंगलवार (16 अप्रैल) को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पीएम मोदी को पहले खुद को आईने में देखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए की गई जांच पर 'व्हाइट पेपर' की मांग भी की. जांच एजेंसियों के एक्शन को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच कई बार टकराव भी हुए हैं. 

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ममता बनर्जी मंगलवार को बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मोइनागुरी में रैली करने के लिए पहुंची थीं. यहां उन्होंने लोगों से अपनी पार्टी को वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और सीपीआई-एम जैसे दलों को भी निशाने पर लिया. टीएमसी प्रमुख ममता ने कहा कि टीएमसी बीजेपी से राज्य में लड़ाई लड़ रही है, जबकि सीपीआई-एम और कांग्रेस इसके साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

पीएम मोदी को देना होगा बंगाल की जनता को जवाब: ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए 300 सेंट्रल एजेंसियों की टीमें बंगाल भेजी थीं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. अब पीएम मोदी को बंगाल की जनता को जवाब देना होगा कि मनरेगा फंड का क्या हुआ? उन्होंने सेंट्रल एजेंसियों के जरिए की गई जांच में 'व्हाइट पेपर' की मांग करते हुए कहा कि गरीब लोगों ने योजना के तहत काम किया, लेकिन उन्हें पैसे का भुगतान नहीं किया गया.

पीएम की पार्टी डकैतों से भरी: टीएमसी चीफ

बंगाल सीएम ममता ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि टीएमसी भ्रष्टाचारी पार्टी है. उन्हें पहले आईने में देखना चाहिए. उनकी पार्टी डकैतों से भरी हुई है. ममता बनर्जी ने बीजेपी को बंगाली विरोधी पार्टी बताया और आरोप लगाया कि वह एनआरसी की आड़ में आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को बाहर निकालने की योजना बना रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी. 

सीपीआई (एम) और कांग्रेस के खिलाफ हमला बोलते हुए ममता ने कहा, केवल टीएमसी बंगाल में बीजेपी से लड़ रही है, जबकि अन्य दो विपक्षी दल इसके साथ काम कर रहे हैं. हम राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के साथ हैं, लेकिन देश को बचाने के लिए बंगाल में टीएमसी को जीतना होगा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की वो 20 सीटें, जहां कभी भी पलट सकता है गेम, सर्वे कह रहा कांटे की टक्कर होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget