एक्सप्लोरर

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इमाम और पुरोहितों की कितनी सैलरी बढ़ाई, जानें

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में इमामों और पुरोहितों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है. जानिए अब इन्हें हर महीने के कितने रुपये मिलेंगे?

West Bengal Imams Salary: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (21 अगस्त) को राज्य में मस्जिदों के इमामों और मंदिरों के पुजारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की. पश्चिम बंगाल सीएम ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र इनडोर स्टेडियम में इमामों (मुस्लिम धर्मगुरु) और मुअज्जिनों (अजान देने वाले) के एक सम्मेलन में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने इस फैसले के बारे में बताया.

ममता बनर्जी ने कहा, "वक्फ बोर्ड इमामों और मुअज्जिनों को भत्ते देता है. हमारी क्षमता सीमित है. मैं अनुरोध करूंगी कि उनका मासिक भत्ता 500 रुपये बढ़ाया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हम पुरोहितों की मासिक सैलरी भी 500 रुपये बढ़ा रहे हैं."

अब कितनी होगी सैलरी?

इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी की घोषणा के बाद अब राज्य में इमामों को 3000 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी और मुअज्जिनों को 1500 रुपये हर महीने मिलेंगे. हिंदू धर्म के पुजारियों को भी हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे. पश्चिम बंगाल के इमाम लंबे समय से मासिक भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे. राज्य में इमामों के लिए 2012 में मानदेय निर्धारित किया गया था. 

इमामों और पुजारियों की सैलरी बढ़ाने के फैसले पर वित्त विभाग के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों को उचित महंगाई भत्ता (डीए) देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि फंड का संकट है. ऐस में ये बोझ कैसे संभलेगा?

बीजेपी, सीपीएम और कांग्रेस पर ममता बनर्जी का निशाना

इमामों के सम्मेलन में बोलते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी, सीपीएम और कांग्रेस पर निशाना साधा. सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी हिंदू आस्था को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल वह राज्य है जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं. उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई छात्र की मौत के पीछे सीपीआईएम से जुड़े एक संगठन के होने का दावा किया.

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election: 'INDIA में हर नेता पीएम पद का दावेदार', रामदास अठावले ने बताया 2024 में एनडीए को क्यों नहीं कोई चिंता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget