एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: बशीरहाट जा रहीं रूपा गांगुली गिरफ्तार, कांग्रेस और लेफ्ट को भी रोका गया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में हिंसा के बाद अब राजनीति तेज हो गई है. तीन सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर बशीरहाट के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर निकलीं बीजेपी नेता रूपा गांगूली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल और सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम के नेतृत्व वाले लेफ्ट प्रतिनिधिमंडल को भी बशीरहाट नहीं जाने दिया गया. फिलहाल बशीरहाट में एहतियातन 144 धारा लागू है और इंटरनेट सेवा बंद है.

फेसबुक पोस्ट के बाद मचा था बवाल आपको बता दें आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा की आग में जल रहे बशीरहाट में कल फिर हिंसा भड़क उठी थी. बीएसएफ की टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया है इसके बावजूद उपद्रवियों ने जमकर हंगामा और पुलिस पर पथराव किया.

इस बात पर बढ़ा बवाल एक दिन पहले हुई हिंसा में घायल युवक कार्तिक घोष की मौत की खबर अस्पताल से आई, इसके बाद ही हमगामा मचा. बीजेपी ने कार्तिक को अपना कार्यकर्ता बताया और ये भी आरोप लगाया कि टीएमसी विधायक दीपेंदु विस्वास के इशारे पर पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही हैं. बीजेपी ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर हिरासत में लिया जा रहा है. इसी के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बशीरहाट भेजने का एलान किया था.

राज्यपाल-और सीएम के बीच भी झगड़ा! इधर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और सीएम ममता बनर्जी के बीच भी तनातनी बढ़ती जा रही है. दरअसल 24 परगना जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने सीएम ममता को फोन किया, इस बातचीत के दौरान गवर्नर ने सीएम से जो बात कही उसे ममता भड़की हुई हैं.

गवर्नर से सख्त नाराज ममता ने कहा, “राज्यपाल बीजेपी के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं. मैं भारतीय जनता पार्टी की दया से इस पद पर नहीं हूं, मुझे लोगों ने चुना है. राज्यपाल मुझे धमकी नहीं दे सकते.

ममता बनर्जी ने गृह मंत्रालय को नहीं सौंपी रिपोर्ट ममता सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा पर अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट नहीं भेजी है. पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से भेजी गई अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियों को भी लेने से इनकार कर दिया. फिलहाल उत्तरी 24 परगना जिले का बशीरहाट बीएसएफ के हवाले है जो इलाके में शांति बहाल करने की कोशिश कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget