एक्सप्लोरर

Bengal Train Accident: दो कोच के अंदर फंसे थे यात्री, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, TMC ने रेल हादसे पर उठाए सवाल, जानें 10 बड़ी बातें

Train Accident: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हादसे पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक में दरार आ गई थी, इसकी जांच होनी चाहिए.

Bikaner-Guwahati Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये और कुछ डिब्बे पलट गए, जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक घायल हो गए. वहीं, 2 डिब्बे ऐसे थे जिसमें यात्री फंसे हुए थे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार छह डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. एक यात्री ने कहा कि हमें अचानक झटका लगा. हम सब जोर-जोर से हिल रहे थे और ऊपर की सीट पर रखा सामान इधर-उधर गिर गया.

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त एक डिब्बा टक्कर के कारण दूसरे डिब्बे के ऊपर चढ़ गया, जबकि कुछ डिब्बे ढलान से उतरकर पलट गए. दुर्घटना के दौरान कुछ डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए, जबकि कुछ के पहिए पटरी से उतर गए. भारतीय रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

यात्रियों ने क्या कहा 

ट्रेन में सवार लोगों ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि अचानक कैसे ये हादसा हुआ. ट्रेन में यात्रा कर रहे मेहताब ने बताया कि, हम पीछे वाले डिब्बे में थे तभी ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया और आगे के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. हम इस हादसे में बच गए. मैं अपने 11 साथियों के साथ सफर कर रहा था. हादसा होने के बाद हम लोग डर गए. 

ट्रेन में सवार दूसरे चश्मदीद दीपक ने बताया कि वो एस-1 बोगी में सफर कर रहे थे. जब अचानक से एक तेज झटका लगा तो हमें पता चला कि एक्सीडेंट हो गया है. जब बाहर निकलकर देखा तो आगे के सभी डिब्बे नीचे गिरे पड़े थे. 

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

जलपाईगुड़ी में जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों को बचाने के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा. इस काम में एनडीआरएफ के साथ साथ बीएसएफ को भी तैनात कर दिया गया है. घायलों को डिब्बे से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस और फिर जलपाईगुड़ी अस्पताल तक पहुंचाया गया. जिंदगी को बचाने का ये काम घटना के बाद से ही जारी है. 

TMC ने उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस हादसे पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक में दरार आ गई थी, इसकी जांच होनी चाहिए. रेल मंत्री को घटना पर स्पष्ट बयान देना चाहिए. 

ये हैं हादसे से जुड़ी 10 बातें...

1- बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे. हादसे में 9 लोगों की मौत. 45 से ज्यादा घायल.
2- दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे.
3-एनडीआरएफ के साथ बीएसएफ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी.
4-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आज घटनास्थल पर पहुंचेंगे
5-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और रेल मंत्री से हादसे की पूरी जानकारी ली.
6-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर मुआवजे का एलान किया.
7-मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख और दूसरे घायलों को 25-25 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा
8-रातभर चला राहत और बचाव का कार्य
9-जो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे उन्हें स्पेशल ट्रेन से गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया
10-हादसे की जांच के आदेश दिए गए, रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे दुर्घटना के कारणों की जांच.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget