एक्सप्लोरर

बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम, विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव

केन्द्र ने साल 2011 में भी ममता बनर्जी सरकार के राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगो' किये जाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव आज पारित कर दिया. राज्य को इस प्रस्ताव पर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की अंतिम मंजूरी का इंतजार करना होगा. इस कदम का उद्देश्य राज्य के नामों की वर्णमाला के अनुक्रम में पश्चिम बंगाल को ऊपर लाना है. फिलहाल पश्चिम बंगाल सूची में आखिर में दिखाई देता है. प्रस्ताव के मुताबिक, अब तीन भाषाओं... बंगाली, अंग्रेजी और हिन्दी में राज्य का नाम 'बांग्ला' होगा. इससे पहले केन्द्र ने राज्य सरकार के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसमें बंगाली भाषा में राज्य का नाम बांग्ला, अंग्रेजी में बेंगाल और हिन्दी में बंगाल करने की बात कही गई थी.

केन्द्र ने साल 2011 में भी ममता बनर्जी सरकार के राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगो' किये जाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. मुख्यमंत्री बनर्जी ने विधानसभा को बताया, नाम परिवर्तन पर कई बार विस्तृत चर्चा हुई. अंतिम बार 29 अगस्त, 2016 को विचार विमर्श हुआ था. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दो सालों तक नाम परिवर्तन के हमारे प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं की. गृह मंत्रालय ने हमें बताया कि तीन नाम मंजूर नहीं किये जा सकते है और हमें हमारे राज्य के लिए कोई एक नाम चुनना होगा और विधानसभा में एक अन्य प्रस्ताव पारित करना होगा.

ममता ने कहा कि 'बांग्ला' नाम इसलिए चुना गया क्योंकि यह बंगाल की पहचान है. उन्होंने कहा, हम बंगाल नहीं कह सकते क्योंकि गैर हिन्दी भाषी लोगों के लिए यह एक समस्या होगी. कई राज्यों ने नाम को बदला है. वाममोर्चा के शासन के दौरान राज्य का नाम बदलने के बारे में बात हो रही थी. हमने इससे पहले भी निर्णय लिया था. मैं किसी विवाद में नहीं जाना चाहती हूं. बल्कि मैं यह कहना चाहूंगी कि आइयें सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया जाये और इसे केन्द्र की मंजूरी के लिए भेजा जाये.

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने सदन में प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सदन में मौजूद बीजेपी सदस्य दिलीप घोष ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget