एक्सप्लोरर

बंगाल में अगले सप्ताह हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, सुरक्षा के लिए बढ़ाया जाएगा सेंट्रल फोर्स

पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा होने वाला है. वहीं इससे पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए तिथियों का ऐलान किया जाना है. बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही चुनाव आयोग सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाबलों की लगभग 50 कंपनियों को पश्चिम बंगाल चुनाव में तैनात कर सकता है. इस बार 800 से ज्यादा सुरक्षाबलों की कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जा सकती हैं.

चुनाव आयोग केन्द्रीय खुफिया एजेंसियो की रिपोर्ट और अपनी कमेटी की रिपोर्ट के आकलन के बाद अनेक जिलों में अति संवेदनशील सीटो की संख्या बढाने जा रही है और हिंसा और सुरक्षा के मद्देनजर पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं.

अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की घोषणा

पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा होने जा रहा है. लिहाजा चुनाव आयोग ने बंगाल में चुनाव कराने को लेकर अपनी रणनीति बना ली है और आने वाले सप्ताह में चुनाव का बिगुल बज सकता है, लेकिन चुनाव आयोग इस बार बंगाल गई आयोग की टीम के आकलन और केन्द्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्टो को लेकर खासा चिंतित भी है. क्योकि इन दोनों के आकलन में बंगाल में हिंसा होने और हालात खराब होने पर ज्यादा तवज्जो देने को कहा गया है.

800 से ज्यादा सुरक्षाबलों की होगी तैनाती

सूत्रों के मुताबिक अब तक के आकलन के मुताबिक बंगाल में संवेदनशील और अति संवेदनशील सीटों में खासा इजाफा हुआ है. लिहाजा चुनाव आयोग इस बार बंगाल में 800 से ज्यादा केन्द्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने जा रहा है साथ ही हिंसा और सुरक्षा के मद्देनजर आयोग पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर सकता है.

पिछली बार भेजी गई थी 725 से ज्यादा कंपनियां

साल 2016 में भी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के अनेक इलाकों को अति संवेदनशील मानते हुए 725 से ज्यादा कंपनियां चुनाव के लिए भेजी थी. पिछला विधानसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था. इस बार उससे ज्यादा चरणों में चुनाव होने की भी संभावना है. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल में मतदान केंद्रों की संख्या 78,603 थी, जो इस बार 1,01,092 हो गई है.

मतदान केंद्रों के हिसाब से केंद्रीय बल की कंपनियों को भी बढ़ाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग पिछली बार से इस बार 20 से 30 प्रतिशत सुरक्षा बलों के इजाफे को हरी झंडी देने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आयोग आने वाले सप्ताह में सभी केन्द्रीय एजेंसियो से जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां की बाबत रिपोर्ट लेगा और उसके बाद प्रेस कांफ्रेस की तारीख तय कर देगा. सूत्रों ने बताया कि अब तक की रिपोर्टो के आधार पर पश्चिम बंगाल में चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ेंः रोमानिया की ब्यूटी क्वीन का 'बहुत खूबसूरत' होना बना जी का जंजाल, नौकरी से हटाने की बताई वजह

मालद्वीप के अलावा इन पांच देशों ने वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों के लिए खोले दरवाजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget