एक्सप्लोरर

बंगाल-असम में इन वीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में होगी कैद, जानें कौन कहां से मैदान में

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इसके अलावा तमिलनाडु की 234, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे. जानिए बंगाल और असम किन वीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है.

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का आज सबसे बड़ा दिन है. असम की 40 और बंगाल की 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है. बंगाल में जहां आठ चरणों में वोटिंग होनी है तो वहीं असम में आज तीसरा और अंतिम चरण है. बंगाल में 205 और असम में 337 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. इन राज्यों में कुछ सीटों पर सभी की नजर हैं. दरअसल यह सीटें अपने उम्मीदवारों की वजह से चर्चा में हैं. किसी सीट पर दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं तो किसी सीट पर समीकरण की वजह से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है.

बंगाल के वीआईपी उम्मीदवार जिन पर रहेगी नजर

  • स्वपन दासगुप्ता: हुगली की तारकेश्वर सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व पत्रकार हैं. कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. 2015 में पद्म भूषण से सम्मानित किए गए.
  • सुजाता मंडल खान: हुगली की आरामबाग टीएमसी उम्मीदवार हैं. बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुई हैं, बिष्णुपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद सौमित्र खान की पत्नी हैं. दिसंबर 2020 को टीएमसी में शामिल हुई थी.
  • निर्मल मांझी: उत्तर हावड़ा की उलुबेरिया से टीएमसी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं औरर लगातार 2 बार से विधायक हैं. 20 दिसंबर 2018 को श्रम विभाग में राज्यमंत्री बनाए गए थे.
  • पापिया डे अधिकारी: दक्षिण हावड़ा की उलुबेरिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं. बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं. 1985 से ही फिल्मों में काम कर रही हैं. फरवरी 2021 में बीजेपी में शामिल हुई.
  • तनुश्री चक्रवर्ती: हावड़ा जिले की श्यामपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं. तनुश्री टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं. 8 मार्च 2021 को बीजेपी में शामिल हुईं थी. 20 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं.
  • कांति गांगुली: दक्षिण 24 परगना की रायदिघि सीट से सीपएम के उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री हैं, 2001 से 2011 तक बंगाल सरकार में मंत्री रहें.
  • बिमान बनर्जी: दक्षिण 24 परगनाम की बारुईपुर-पश्चिम सीट से टीएमसी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर हैं, लगातार 2 बार के विधायक हैं. 2011 से ही बंगाल विधानसभा के स्पीकर हैं.
  • गैसुद्दीन मोल्ला : दक्षिण 24 परगना जिले की मगराहाट-पश्चिम सीट से टीएमसी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं और लगातार 2 बार के विधायक हैं. मोल्ला 10 साल से लगातार मंत्री हैं.

असम के वीआईपी उम्मीदवार जिन पर रहेगी नजर

  • जालुकबारी: असम की इस सीट पर सबसे ज्याद ध्यान है, इस सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बीजेपी नेता हेमंत विस्वा सरमा उम्मीदवार हैं. सरमा का मुकाबला कांग्रेस के रोमन चंद्र बोर्ठाकुर से है.
  • सारुखेत्री: बीजेपी ने यह सीट अपने सहयोगी असम गण परिषद को दी है. इस सीट से भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक जाकिर हुसैन सिकदर से है.
  • पटाचारकुची: इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास दावेदारी पेश कर रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रसे के दिग्गज शांतनु शर्मा से है.
  • चायगांव: इस सीट पर बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायक रकाबुद्दीन अहमद मैदान में हैं. इनका मुकाबला इस पर चार बार विधायक रह चुके डॉ. कमला कांत कालिता से है.
  • चापागुड़ी: इस सीट पर बीजेपी की सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरेशन के उरखाव ग्वारा ब्रम्हा उम्मीदवार हैं. ब्रम्हा साहित्य अकादमी विजेता हैं. इनका मुकाबला बोलोलैंड पीपुल्स फ्रंट के हितेश बासुमैत्रीय से है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ नक्सली हमलाः शहीदों के परिजन को मिलेगी 80 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान दिल्ली-NCR में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, गुरुवार से इस दिन तक मिलेगी गर्मी से राह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक हिजाब विवाद: कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव, बोली- भगवा शॉल कोई धार्मिक प्रथा नहीं
कर्नाटक हिजाब विवाद: कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव, बोली- भगवा शॉल कोई धार्मिक प्रथा नहीं
कर्नाटक में फिर उठी डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग, जन्मदिन पर लगे पोस्टर
कर्नाटक में फिर उठी डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग, जन्मदिन पर लगे पोस्टर
अमेरिका-ईरान जंग पर भारत को लेकर रूस का बड़ा बयान, ऐसा क्या कहा कि पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची
अमेरिका-ईरान जंग पर भारत को लेकर रूस का बड़ा बयान, ऐसा क्या कहा कि पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची
Explained: पेट्रोल-डीजल-CNG महंगा, एल नीनो से फसलें बर्बाद और बढ़ेगी EMI! आखिर क्या है 'महंगाई का दुष्चक्र'?
पेट्रोल-डीजल महंगा और RBI बढ़ाएगी EMI! आखिर 'महंगाई का दुष्चक्र' क्या, आपकी जेब पर कितना असर?

वीडियोज

Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property
UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS Summit: ब्रिक्स देशों की बैठक में भारत में भिड़े ईरान और UAE, बीच में कूदा रूस, जानें क्या बोला भारत
ब्रिक्स देशों की बैठक में भारत में भिड़े ईरान और UAE, बीच में कूदा रूस, जानें क्या बोला भारत
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें
Karuppu First Review: आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- 'प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
US-Iran Tension: ईरान पर ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी! चीन से लौटेते हुए बोले- 'विनाश का सामना करे ईरान, 5 मिनट में...'
ईरान पर ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी! चीन से लौटेते हुए बोले- 'विनाश का सामना करे ईरान, 5 मिनट में...'
Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
Embed widget