एक्सप्लोरर

West Bengal: प. बंगाल में बीजेपी को फिर लगा झटका, विधायक सुमन कांजीलाल ने TMC ज्वाइन की

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर बीजेपी के नेता टीएमसी ज्वाइन कर चुके हैं. पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.

MLA Suman Kanjilal joined TMC: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. अलीपुरद्वार से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते विधायक सुमन कांजीलाल ने अब टीएमसी का दामन थाम लिया है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधायक सुमन कांजीलाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. टीएमसी की ओर से एक ट्वीट करके सुमन कांजीलाल के पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया गया.

पश्चिम बंगाल में हाल ही में पंचायत चुनाव होने वाले हैं. पंचायत चुनाव से पहले राज्य में एक बार फिर से दल-बदल की राजनीति शुरू हो चुकी है. चुनाव से पहले अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी बड़ी संख्या में विरोधी दलों के नेताओं को तोड़ रही है. विधायक सुमन कांजीलाल के अलावा भी कई नेता टीएमसी के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

टीएमसी ने बीजेपी पर साधा निशाना

विधायक सुमन कांजीलाल के टीएमसी ज्वाइन करने के बाद टीएमसी ने ट्वीट करके कहा, "बीजेपी की जनविरोधी नीतियों और नफरत से भरे एजेंडे को खारिज करते हुए सुमन कांजीलाल आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी परिवार में शामिल हुए." टीएमसी ने कहा, "बंगाल बीजेपी के एक और विधायक को इस सच्चाई का एहसास है कि बीजेपी का लोगों की सेवा करने का कोई इरादा नहीं है!" 

कौन हैं सुमन कांजीलाल?

सुमन कांजीलाल राजनेता से पहले पत्रकार थे. बीजेपी में अलीपुरद्वार से जिला सचिव थे. उनकी गिनती बीजेपी के अच्छे वक्ताओं के रूप में होती थी. सुमन कांजीलाल का नाम उन प्रचारकों की सूची में शामिल था, जो बीजेपी के प्रचार के लिए त्रिपुरा गए थे. त्रिपुरा चुनाव में भी अब इसका असर पड़ सकता है. 

TMC के संपर्क में एक और विधायक!

बीजेपी विधायक और बंगाली अभिनेता हिरन चटर्जी भी टीएमसी के संपर्क में बताए जा रहे हैं. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में हिरन चटर्जी टीएमसी नेता अजीत मैती के साथ दिख रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीर कोलकाता में एक टीएमसी पार्टी कार्यालय के अंदर ली गई थी. उनके बैक ग्राउंड में टीएमसी का बैनर है.

ये भी पढ़ें-BRS Rally: महाराष्ट्र के नांदेड़ में BRS की मेगा रैली, KCR बोले- देश में बस भाषण दिया जा रहा, किसानों पर कोई ध्यान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget