एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में होगी भारी बारिश

नार्थवेस्ट प्लेंस के राज्यों में भी बारिश बढ़ने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, नार्थ राजस्थान, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश बारिश जारी रहने की संभावना है. हिमाचल और उत्तराखंड में धर्मशाला, चंबा, देहारादून, टिहरी सहित कुछ शहरों में लैंडस्लाइड और मडस्लाइड जैसी घटनाओं का अंदेशा भी है. नार्थवेस्ट प्लेंस के राज्यों में भी बारिश बढ़ने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, नार्थ राजस्थान, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश

लुधियाना, अंबाला, करनाल, दिल्ली, चंडीगढ़, सहित कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. बारिश के कारण तापमान में नीचे आएगा जिससे न सिर्फ तेज़ गर्मी कम होगी बल्कि मौसम सुहावना हो सकता है. उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश हो रही है. मेरठ, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद सहित राज्य के कई स्थानों पर मध्यम से भारी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं.

सेंट्रल इंडिया में कई जगह भीषण बारिश

उत्तर प्रदेश के वेस्ट और सेंट्रल भागों में बारिश ज़ोर अधिक होगा. बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं जबकि झारखंड में डाल्टनगंज, रांची, जमशेदपुर, बोकारो और अन्य शहरों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. सेंट्रल इंडिया में कई जगह भीषण बारिश हो रही है.

मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

अनुमान है कि मध्य प्रदेश में भोपाल, गुना, ग्वालियर, सागर, दमोह, सतना, रीवा सहित आसपास के भागों में भारी बारिश केन्द्रित रहेगी. ईस्ट राजस्थान में उदयपुर, कोटा, जयपुर, अलवर में भी अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है. गुजरात के पूर्वी और दक्षिणी जिलों विशेषकर बड़ौदा, सूरत, वलसाड और नवसारी में अच्छी बारिश हो सकती है.

अहमदाबाद और राजकोट सहित नार्थ गुजरात गुजरात में हल्की बारिश होगी. नागपुर, पुणे, नाशिक, वर्धा सहित महाराष्ट्र के उत्तरी शहरों में मध्यम बारिश होने की संभावना है.मुंबई में वर्षा में कमी बनी रहेगी. आज भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दिखेगी.

गुजरात में 900 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों के कई रिहायशी और निचले इलाकों में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सूरत शहर के कई हिस्सों में भी जलभराव हुआ है.  अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण और मध्य गुजरात के विभिन्न हिस्सों में कल से हो रही भारी बारिश के कारण करीब 900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और तीन जिलों में 24 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के दैनिक बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लखीमपुर , धेमाजी और बिश्वनाथ जिलों के 35 गांवों में 24,226 लोग बाढ से प्रभावित हुए हैं.

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिले में बाढ़ की स्थिति का दौरा किया और पूर्वोत्तर बिजली निगम (नीप्को) को अपने रंगानदी बांध से बिना चेतावनी के और पानी नहीं छोड़ने को कहा. राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget