एक्सप्लोरर

Weather Update: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट रहने का अनुमान लगाया है. पंजाब में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (14 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही वहां के कुछ इलाकों में तेज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक, यह मौसम का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है जिसका असर उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत में आगामी 17 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा.

इन जगहों पर तेज बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली मौसम प्रणालियां हैं, जो उत्तर-पश्चिम भारत में बेमौसम बारिश का कारण बनती हैं. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी सोमवार (16 अक्टूबर) को भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) विकसित हुआ है, जिसके 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने के साथ ही और तेज होने की संभावना है. इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से नमी मिलने की संभावना है, जिससे इसी अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता और दायरे में वृद्धि होगी.

तापमान में रहेगी गिरावट

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में 17 अक्टूबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी देने के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता है, जिनमें हरा (कोई कार्रवाई जरूरी नहीं), पीला (देखें और अलर्ट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल है.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका जाने के लिए यात्रियों को अब फ्लाइट ही नहीं, स्पीड बोट की भी मिलेगी सुविधा, जानें नौका सेवा पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, सुबह-सुबह घर पहुंच गए अधिकारी, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे
CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, सुबह-सुबह घर पहुंच गए अधिकारी, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे
कर्नाटक का नाटक खत्म! ब्रेकफास्ट पर दूर होंगे गिले-शिकवे, CM की कुर्सी छोड़ने से पहले सिद्धारमैया ने भेजा DK शिवकुमार को बुलावा
कर्नाटक का नाटक खत्म! सिद्धारमैया का DK शिवकुमार को बुलावा, ब्रेकफास्ट पर दूर होंगे गिले-शिकवे?
चुनाव आयोग के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
EC के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर SC आज सुनाएगा फैसला
9वीं क्लास के छात्रों के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता ने किया विरोध
9वीं क्लास के छात्रों के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता ने किया विरोध

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', US के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
राजस्थान में रहने वाले सावधान! 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! हड़ताल का ऐलान
राजस्थान में रहने वाले सावधान! 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! हड़ताल का ऐलान
ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
ट्रंप के जाल में फंसे पाकिस्तान! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय कपूर के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
Indian Diet: स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
डिजिटल दुनिया में महिलाओं का दबदबा! पुरुषों से 50% ज्यादा समय बिताती हैं ऑनलाइन
डिजिटल दुनिया में महिलाओं का दबदबा! पुरुषों से 50% ज्यादा समय बिताती हैं ऑनलाइन
Embed widget