एक्सप्लोरर

Weather Update: कुल्लू-मनाली में बादल फटने से हालात खराब, दिल्ली-NCR में भारी बारिश के आसार

दिल्ली एनसीआर में आज भी भारी बारिश हो सकती है. पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

नई दिल्ली: बाढ़ और बारिश से उत्तर भारत और खासकर हिमाचल प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं. हिमाचल के कुल्लू मनाली में बारिश और बादल फटने से हालात खऱाब हैं. बादल फटने से ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे कई लोग बाढ़ के पानी में फंस गए. पानी में फंसे लोगों की जान तो बचा ली गई लेकिन इनकी झोपड़ियां नदी में समा गईं.

इतना ही नहीं कुल्लू में नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते एक ट्रक को बहा ले गया. कुल्लू और मनाली में सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है. चंडीगढ़ में भी मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 को फिलहाल बंद कर दिया गया है.

वहीं मंडी में भी बारिश के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ चुका है. जिसके चलते पंडोह डेम के पांचों गेट को भी खोल दिया गया है. हिमचाल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि सरकार जल्दी ही प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचायेगी.

दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अनुमान मौसम के अचानक करवट लेने से दिल्ली एनसीआर के पारे में भी गिरावट आई है. दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश हो सकती है. पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

आज आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल? मध्य भारत पर बना सिस्टम आज उत्तरी राजस्थान पहुंच सकता है. यह कमजोर होगा लेकिन पहाड़ों पर बने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य भारत के मौसम को प्रभावित करता रहेगा. इन दोनों सिस्टमों के कारण कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक लगभग सभी शहरों में मूसलाधार बारिश कल भी बनी रहेगी.

देहारादून, मसूरी, मनाली, शिमला, नाहन सहित कई पर्वतीय शहरों में ज़बरदस्त बारिश से बाढ़ जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं. पर्वतीय राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भूस्खलन की भी आशंका बनी रहेगी. कहीं-कहीं बादल फटने का भी खतरा रहेगा.

मैदानी इलाकों में रूपनगर, नवाशहर, चंडीगढ़, पंचकुला, सहारनपुर, साहिर उत्तर पश्चिमी यूपी, उत्तरी हरियाणा और पंजाब के भी कई शहरों में भारी बारिश के आसार हैं. दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के बाकी शहरों में मध्यम वर्षा जारी रह सकती है. मध्य और पूर्व भारत में बारिश में कमी आएगी. हालांकि जयपुर, अलवर, दौसा, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और आसपास के शहरों में अच्छी बारिश उम्मीद बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget