एक्सप्लोरर

Weather Report New Delhi: धुंधले मौसम में होगी ट्रंप-पीएम मोदी की वार्ता, जानें शहर का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शाम करीब 6 बजकर 18 मिनट पर सूर्यास्त होगा. राजधानी दिल्ली में हवा करीब 8 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है.

Weather Report New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दिन भर दिल्ली में ही रहेंगे और रात करीब 10 बजे यहां से अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के लिए रवाना हो जाएंगे. आज शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं न्यूनत्म तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली में आज ह्यूमिडिटी 79 प्रतिशत है. दिल्ली में दिन भर धूप खिली रहेगी. मौसम पूरी तरह से साफ है. मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शाम करीब 6 बजकर 18 मिनट पर सूर्यास्त होगा. राजधानी दिल्ली में हवा करीब 8 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है. शहर में धुंध की स्थिति बनी हुई है.

ट्रंप का कार्यक्रम

दूसरे दिन आज सुबह 10 बजे ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में पारम्परिक स्वागत किया जाएगा. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा. इस दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे.

इस बार स्वागत के लिए मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और हरदीप पूरी मौजूद रहेंगे.

राजघाट जाएंगे ट्रंप

इसके बाद सुबह 10.45 बजे ट्रंप और मेलानिया राष्ट्रपति भवन से सीधा राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद मेलानिया ट्रंप दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी और बच्चों से मुलाकात करेंगी. दोपहर तीन बजे अमेरिकी राष्ट्रपति यूएस दूतावास जाकर भारत के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात का करेंगे.

शाम को करीब 7.25 बजे ट्रंप राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे. रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद रात 10 बजे दोनों लोग अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.

Weather Report Patna: बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को हुआ काफी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget