एक्सप्लोरर

Heatwave Alert: इस साल पहले से ज्यादा सता सकती है गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट- अभी से तैयारियां कर लें राज्य सरकारें

IMD ने यह बैठक गर्मियों के असर को कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की समीक्षा के लिए बुलाई थी. इसमें कैबिनेट सचिव ने राज्यों को इससे निपटने के लिए अभी से पर्याप्त तैयारी करने पर जोर देने को कहा.

Latest Weather Update: गर्मी का सितम मार्च की शुरुआत से ही नजर आने लगा है और आगे भी इसके बढ़ने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आने वाले समय में मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी.

आईएमडी ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद बताया कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने और मार्च के आखिरी सप्ताह में सिंधु-गंगा मैदान एवं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की संभावना है.

आगे और बढ़ सकता है तापमान

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आईएमडी ने बताया कि मार्च के अंत में और आगे के महीनों में पूर्वी एवं मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों एवं पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. आईएमडी ने यह बैठक गर्मियों के असर को कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की समीक्षा के लिए बुलाई थी. बैठक में आईएमडी ने बताया कि मार्च के अंत में सिंधु-गंगा के मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने के आसार हैं.

कैबिनेट सचिव ने दिया तैयारियों पर जोर

आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में कैबिनेट सचिव ने इस बात को उठाते हुए बताया कि चूंकि तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए.

आने वाले दिनों में कई राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार (14 मार्च) को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, 15 से 17 मार्च 2023 के दौरान दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है. आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि साउथ असम और निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके कारण पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं.

राजधानी दिल्ली में भी हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अभी से लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली में भी बारिश हो सकती है. 14 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं, 15 और 16 मार्च को राजधानी में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है. अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान न्यूननम 18 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Lawrence Bishnoi Exclusive: एबीपी न्यूज पर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद जेल प्रशासन ने दी सफाई, कहा- पंजाब के किसी भी जेल का नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget