एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: 'शराबबंदी पर साथ थे लेकिन...', बीजेपी सांसद सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर वार

Bihar news: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा नीतीश कुमार की नीयत ठीक नहीं है. बिहार में शराबबंदी फेल्योर है, जिसके जिम्मेदार नीतीश कुमार खुद हैं.

Bihar Hooch Tragedy : बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. छपरा सदर अस्पताल में छह लोगों का इलाज जारी है. 30 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर अपना इलाज करवा रहे हैं. इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने abp न्यूज से बात करते हुए बताया कि छपरा में घटी घटना दुर्भाग्य की बात है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी पहली घटना नहीं है. बिहार में हर महीने 2 से 3 लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं. ऑन द रिकॉर्ड उतने लोग का नाम नहीं आ पाता है. पुलिस मामले को दबा देती है. 

बीजेपी के राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार की नीयत पर सवाल करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि 2005 से अब तक पुलिस और एक्साइज विभाग दोनों उन्हीं के पास रहा है. यह फेल्योर और किसका है. वह रोज 1545 लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं. 10,000 लीटर शराब जब्त की जा रही है. वहां अब तक 4,00,000 (चार लाख) लोग जेल जा चुके हैं. 

बिहार में शराबबंदी के पक्ष में हैं सुशील कुमार मोदी 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है. हम इसके पक्ष में हैं. हम जब विपक्ष में थे, उस समय भी हमने आपका साथ दिया था. शराब बंदी लागू हुई, उस समय हम सत्ता पक्ष में नहीं थे. हम विपक्ष में थे. हम लोगों ने नीतीश कुमार का साथ दिया था. ह्यूमन चेन में भी उनका साथ दिया था. आज भी साथ हैं. शराबबंदी के मुद्दे पर हम आपके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन आपकी यह जो संवेदनहीनता है, वो ठीक नहीं है.

मोदी ने कहा कि आप (नीतीश) बीजेपी के लोगों के बारे में तुम-ताम शब्द का प्रयोग कर रहे हैं. धमकी दे रहे हैं कि बर्बाद हो जाओगे. बीजेपी को कोई बर्बाद करने वाला पैदा नहीं हुआ है, लेकिन जो बीजेपी को बर्बाद करने की कोशिश करेगा वो लोग बर्बाद जरूर हो सकते हैं. यह भाषा नीतीश कुमार को शोभा नहीं देती है. नीतीश कुमार जैसा व्यक्ति इस प्रकार की बात बोले, वह भी उस बीजेपी के बारे में जिसने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, रेल मंत्री बनाया, 17 साल आपका साथ दिया और वे इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं."

शराब पीने वाले लोगों को नीतीश कुमार ने क्या कहा

सुशील मोदी ने कहा कि अभी तक 6 वर्षों में 1000 से ज्यादा लोग जहरीली शराब से मर चुके हैं. दुखद पहलू यह है कि जितने लोगों की मौत हुई उनके प्रति संवेदना की बजाय मुख्यमंत्री कह रहे हैं जो शराब पीता है वह महा पापी है, महा अयोग्य है. उसको हिंदुस्तानी कहलाने का अधिकार नहीं है. जो पिएगा वो मरेगा. ये उचित नहीं है. 

ये भी पढ़े : 'जजों की नियुक्ति को लेकर सरकार के पास सीमित अधिकार...' कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर बोले कानून मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget