एक्सप्लोरर

Wayanad landslide: लैंडस्लाइड में घर-परिवार खोए, अब पुनर्वास में हो रही देरी; धरने पर बैठे वायनाड त्रासदी के पीड़ित

Wayanad landslide: 30 जुलाई को वायनाड लैंडस्लाइड में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे. बचे हुए लोगों को अब तक दूसरी जगह नहीं बसाया जा सका है.

Wayanad landslide: वायनाड लैंडस्लाइड त्रासदी को 6 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन सरकार अब तक इस हादसे के पीड़ितों को पुनर्वास प्रदान नहीं कर सकी है. प्रक्रिया में हो रही देरी के चलते लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों के लोग धरने पर बैठ गए हैं. 

रविवार (23 फरवरी) सुबह पहाड़ी जिले चूरलमाला में तनाव नजर आया. यहां जुलाई 2024 के वायनाड लैंडस्लाइड के पीड़ित परिवार पुनर्वास प्रदान करने में हो रही देरी के खिलाफ विरोध रैली निकालने वाले थे लेकिन पुलिस ने इस मार्च को रोक दिया. चूरलमाला में बेली ब्रिज के पास पुलिस टीम ने यह मार्च रोका. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंक-झोंक भी हुई.

जन शब्दम एक्शन कमेटी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी तेजी से पुनर्वास प्रदान करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही 2200 स्क्वैयर फीट से ज्यादा जमीन दिए जाने की मांग भी की जा रही है. चुरुलमाला से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें प्रदर्शनकारी धरना देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बीच, पीपुल्स एक्शन कमेटी ने सोमवार को वायनाड जिला कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल की घोषणा भी की है.

लैंडस्लाइड में मारे गए थे 200 से ज्यादा लोग
पिछले साल 30 जुलाई को वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में हुए लैंडस्लाइड में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे. यह दोनों क्षेत्र इस लैंडस्लाइड में लगभग पूरी तरह खत्म हो चुके थे.

केरल सरकार अब तक पुनर्वास सूची में 323 परिवारों का नाम रिलीज कर चुकी है. पहली सूची में 242 नाम थे और दूसरी सूची में 81 नाम शामिल किए गए हैं. यह आपदा प्रभावित क्षेत्र के उन परिवारों की सूची है, जिनके घरों को रहने लायक नहीं माना गया है.

बता दें कि केरल सरकार ने लैंडस्लाइड के बाद बचे हुए लोगों के लिए एक व्यापक पुनर्वास परियोजना को मंजूरी दी थी. इस परियोजना में आपदा से प्रभावित लोगों के लिए एक सुरक्षित और टिकाऊ रहने का माहौल प्रदान करने के लिए दो टाउनशिप स्थापित करना शामिल है.

यह भी पढ़ें...

Shashi Tharoor: 'अगर कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं तो...', अब आर-पार का मन बना चुके हैं शशि थरूर! आलाकमान को पहुंचा दिया मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget