एक्सप्लोरर

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है.

नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने आज एक अलर्ट जारी किया है. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है. पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204.10 मीटर पहुंच गया. जलस्तर में वृद्धि हो रही है.

बयान में कहा गया है कि सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों/सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है. त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और आज सेवा में वाहन और तीन नौकाओं को लगाया गया.

दिल्ली में बाढ ला सकता है हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में अगले दो से तीन दिन में बाढ़ आ सकती है. क्योंकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 44 हजार करोड़ लीटर पानी छोड़ा गया है जो दिल्ली में बाढ ला सकता है. हरियाणा ने हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है जो दिल्ली में यमुना नदी के रास्ते आएगा. इतने पानी से दिल्ली में यमुना नदी के पास वाले इलाके डूबने का खतरा है.

दरअसल पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हथिनीकुंड बैराज भर गया था. इसलिए हरियाणा सरकार ने पानी छोड़ने का फैसला किया है दिल्ली में बाढ़ का खतरा इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि आज हुई दिल्ली-एनसीआर की बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget