एक्सप्लोरर

JPC की बैठक में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने किया संशोधन विधेयक का समर्थन, सामने रख दी अनोखी मांग

Waqf Board Amendment Bill 2024 JPC Meeting: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 के लिए जेपीसी की बैठक लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. पिछली बैठक में कांच की बोतल फोड़ दी गई थी.

JPC Meeting On Waqf Board Amendment Bill: वक़्फ़ संशोधन विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने संशोधन विधेयक, 2024 का समर्थन किया है. सोमवार (28 अक्टूबर) को पंजाब वक्फ बोर्ड, हरियाणा वक्फ बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड सहित कई राज्य वक्फ बोर्डों ने जेपीसी को अपने विचार और सुझाव दिया.

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष अपनी प्रेजेंटेशन दौरान एक अनोखा अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि जब कोई सैनिक देश के लिए लड़ता है तो वह हिंदू, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म के नाते नहीं, बल्कि एक देशभक्त के तौर पर लड़ता है. इसलिए वक्फ संपत्तियों से कुछ लाभ सैनिकों या उनके परिवारों को आवंटित करने के लिए एक कानूनी प्रावधान करना चाहिए.

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कहा, "दरगाह, मस्जिद और कब्रिस्तान को छोड़कर, पट्टे पर दी गई वक्फ बोर्ड की बाकी जमीन सैनिकों के परिवारों को दी जानी चाहिए. सैनिक हमारे देश के लिए मरते हैं, वे किसी धर्म या जाति के नहीं होते, वे सभी के होते हैं, उनके परिवारों की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है."

विपक्ष के सांसदों ने इस प्रस्ताव का किया विरोध

इस प्रस्ताव को विपक्षी दलों के कई सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ा. विपक्षी सांसदों ने चिंता जताते हुए कहा कि हिंदू या अन्य धार्मिक संदर्भों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. जवाब में, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने सुझाव दिया कि अन्य धर्मों के साथ समानताएं खींचने के बजाय, वे एक नया मानक शुरू किया जा सकता है.

‘सीबीआई जांच के प्रावधान को किया जाए शामिल’

अपनी प्रस्तुति के दौरान, बोर्ड ने बिल का पुरजोर समर्थन किया, विशेष रूप से पारदर्शिता और महिलाओं के समावेश पर इसके फोकस पर प्रकाश डाला. उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड ने ये भी सिफारिश की है कि विवादित संपत्तियों के संबंध में, जहां आवश्यक हो, वहां सीबीआई जांच के प्रावधान शामिल किए जाएं.

ये भी पढ़ें: जेपीसी की बैठक से विपक्ष का फिर वॉकआउट, पिछली वाली में तोड़ी गई थी कांच की बोतल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget