एक्सप्लोरर

Waqf Bill: 'चंद्रबाबू, नीतीश और पासवान को बता दें, जब तक दुनिया है मुसलमान याद रखेंगे आपकी...', वक्फ बिल पर ओवैसी की चेतावनी

Owaisi on Waqf Bill: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार वक्फ से हिबा को हटाने की बात कर रही है. इसका मतलब ये है कि कोई वक्फ को प्रॉपर्टी गिफ्ट नहीं कर सकता है.

वक्फ संशोधन बिल को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित प्रदर्शन में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये बिल मुसलमानों से उनकी मस्जिदें छीनने के लिए लाया जा रहा है. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और नीतीश कुमार को भी बिल का सपोर्ट नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वे इसका समर्थन करते हैं तो जब तक दुनिया है तब तक भारत के मुसलमान ये बात याद रखेंगे.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'हम चंद्रबाबू नायडू, पासवान साहब और नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. याद रहे कि जब तक दुनिया कायम रहेगी और इस नाजुक वक्त में इस बिल की ताईद करेंगे तो आपको मुसलमान कभी माफ नहीं करेंगे. आपकी ताईद की वजह से ये कानून बनेगा इसलिए हम उनसे भी कह रहे हैं कि आप इस अनकॉन्स्टिट्यूशनल बिल की ताईद मत कीजिए.'

ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस बिल का मकसद मुसलमानों से मस्जिद, दरगाह और कब्रों को छीनना है. उन्होंने कहा कि हमारा सवाल सिर्फ यही है कि अगर गुरुद्वारों, मंदिरों में कोई गैर-सिख या गैर-हिंदू मेंबर नहीं बन सकता तो  मुसलमान के इस वक्फ में क्यों बन सकता है. उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इस मुल्क के अमन को खराब करना चाहते हैं. वो मंदिरों और मस्जिदों के झगड़ों में इजाफा करना चाहते हैं, तो ये उनकी जिम्मेदारी रहेगी.

ओवैसी ने आरोप लगाया है कि इस बिल के जरिए वक्फ बाय यूजर खत्म हो जाएगा. अगर कोई विवाद होगा या गवर्मेंट प्रॉपर्टी नहीं होगी तो वक्फ बाय यूजर नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 123 वक्फ की जायदादें हैं, जिस पर दिल्ली हुकूमत का दावा ये है कि ये गवर्मेंट की प्रॉपर्टी है. कलेक्टर को इख्तियार देने का मतलब यही है कि कलेक्टर हुकूमत के हक में फैसला देगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'जिस मस्जिद के इमाम हमारे मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी साहब हैं, वहां पर सरकार कहती है कि वो सरकारी प्रॉपर्टी है. अगर कल खुदा न खास्ता ये कानून बनेगा तो कोई भी जाकर दिल्ली सरकार की तरफ से वहां पर एक नोटिस लगा देगा कि ये वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं है.' ओवैसी ने कहा कि बिल के जरिए ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी से हिबा को निकाल रहे हैं. यानी कोई वक्फ को प्रॉपर्टी को गिफ्ट नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल फजीलुत शेख बने हुए हैं और ये बता रहे हैं कि अगर कोई मुसलमान बनता है तो वह पांच साल तक वक्फ को प्रॉपर्टी नहीं दे सकता है. 

ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा, 'ये कहां से इन्हें ये मालूम हुआ? कौन सी किताब में ये लिखा गया? तो इनका मकसद एक ही है कि भारत के मुसलमानों से उनकी सियासी और मजहबी पहचान को छीन लिया जाए.

 

यह भी पढे़:-
Aurangzeb's Tomb: औरंगजेब के मकबरे पर जब श्रद्धांजलि देने गए थे शिवाजी के पोते, जानें मराठा राज में क्यों नहीं टूटा ढांचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget