एक्सप्लोरर

व्यापम घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने व्हिसिल ब्लोअर को ही भेजा जेल

व्यापम कांड को उजागर करने वाले ग्वालियर के आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को सीबीआई कोर्ट ने आज शाम 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है. गुरुवार को पुलिस ने आशीष को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आशीष से 200 का मुचलका भरने के लिए कहा. आशीष ने ये मुचलका भरने से इंकार कर दिया.

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम कांड को उजागर करने वाले ग्वालियर के आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को सीबीआई कोर्ट ने आज शाम 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है. गुरुवार को पुलिस ने आशीष को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आशीष से 200 का मुचलका भरने के लिए कहा. आशीष ने ये मुचलका भरने से इंकार कर दिया.

दरअसल, आशीष ने व्यापम मामले के सरगना राहुल यादव के मामले में गवाही देने से इंकार कर दिया था. इस मामले में करीब 29 लोगों की गवाही हो चुकी है और कई लोगों की गवाही बाक़ी है. आशीष का तर्क था कि पहले और लोगों की गवाही हो जाए तब गवाही दूंगा. आपको बता दें कि कोर्ट ने उनके खिलाफ दो बार गिरफ़्तारी का वॉरंट भी जारी किया था.

गुरुवार को पुलिस आशीष को कोर्ट में पेश करने पहुंची थी. न्यायाधीश ने आशीष से 200 रुपए का मुचलका भरने के लिए कहा कि लेकिन आशीष ने इससे इंकार कर दिया. जिसके बाद न्यायाधीश ने आशीष चतुर्वेदी को उसे 15 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश कर दिए. आपको ये भी बता दें कि आशीष की अनेक शिकायतों के बाद ही व्यापम घोटाले की असल तस्वीर सामने आई है.

क्या है व्यापम घोटाला? मध्य प्रदेश के सबसे बड़े व्यापम भर्ती घोटाले से जुड़े 40 से ज्यादा आरोपियों की संदिग्ध मौत हो चुकी है. यही वजह है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर रही है. व्यापम के तहत सरकारी नौकरियों और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था.

55 केस, 2,530 आरोपियों और 1,980 गिरफ्तारियों के साथ इसे खूनी घोटाला भी कहा जाने लगा. इस घोटाले से सबसे पहले पर्दा तब उठा जब 7 जुलाई, 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में पीएमटी की प्रवेश परीक्षा में कुछ छात्र फर्जी नाम पर परीक्षा देते पकड़े गए.

इसके साथ ही पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड डॉक्टर जगदीश सागर को गिरफ्तार किया. डॉक्टर जगदीश सागर की गिरफ्तकारी के बाद पता चला कि मध्य प्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम का दफ्तर इस धंधे का अहम अड्डा है.

Video: सुबह की बड़ी खबरें: केरल में बाढ़ और बारिश से करीब 26 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget