एक्सप्लोरर

Chaar Dhaam Update: आज से बदल जाएगा वृंदावन बांके बिहारी मंदिर का समय, केदारनाथ समेत इन तीर्थ स्थलों के बंद होंगे कपाट

Chaar Dhaam: वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में जहां सुबह से लेकर शाम तक के पूजा और दर्शन का समय बदल जाएगा, वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ के कपाट अब बंद हो जाएंगे. लोगों को फिर से इनके खुलने का इंतजार रहेगा.

Vrindavan Banke Bihari Temple Timing: अगर आप धार्मिक स्थलों पर यात्रा का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें. दरअसल, आज से कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. बात अगर वृंदावन की करें तो यहां के बांके बिहारी मंदिर का समय आज से बदल जाएगा. मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, "अब राजभोग सेवा के लिए मंदिर के कपाट अपराह्न 1.00 बजे बंद हो जाएंगे. सुबह की पाली में, मंदिर सुबह 08:45 बजे खुलेगा और अपराह्न 1:00 बजे तक भगवान की भोग सेवा (दोपहर के भोजन) के लिए एक संक्षिप्त विराम के साथ खुला रहेगा. दोपहर के सत्र में, मंदिर भगवान के भोग के लिए एक संक्षिप्त अंतराल के बाद शाम 4:30 से 8:30 बजे तक खुलेगा."

केदारनाथ धाम के बंद होंगे कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद होंगे, सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद कर दिया जाएगा. आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद किए जाएंगे. सबसे आखिर में 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम का कपाट बंद किया जाएगा.

चार धाम की यात्रा के समापन को लेकर दशहरे के मौके पर कपाट बंदी की तिथियों का ऐलान होता है. इसके लिए मुहुर्त के अनुसार तिथि और समय तय किए जाने की परंपरा रही है. इसी के आधार पर निर्धारित तिथियों पर चारों घाम के कपाट बंद किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी.

गंगोत्री धाम में कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जा चुकी है. गोवर्द्धन पूजा के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर कपाट को बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जाना बंद हो जाएगा. अभिजीत मुहुर्त में आज यमुनोत्री धाम के कपाट को बंद किया जाएगा. श्री हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं.

कपाट बंद करने को है अपनी मान्यता

शीतकाल के दौरान यात्रा की दुर्गम्यता को लेकर कपाट बंद किए जाते हैं. हालांकि, कपाट की बंदी को लेकर विधि-विधान की भी अपनी मान्यताएं हैं. चार धाम की यात्रा 3 मई से शुरू हुई थी. इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने के साथ चार धाम की यात्रा शुरू की गई थी. अक्षय तृतीया के मौके पर अभिजीत मुहुर्त में 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे.

वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोले गए थे. केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले गए. वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट खोले गए थे. केदारनाथ धाम में इस बार दिवाली से पहले तक रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे.

केदारनाथ धाम के लिए रोजाना 12 हजार और बदरीनाथ धाम के लिए 15 हजार तीर्थयात्रियों का कोटा तैयार किया गया था, लेकिन इससे कहीं अधिक श्रद्धालुओं ने रोजाना इन दोनों धामों पर दर्शन और पूजन किया. गंगोत्री धाम के लिए 7 हजार और यमुनोत्री धाम के लिए 4 हजार तीर्थयात्रियों का दैनिक कोटा निर्धारित किया गया था.

ये भी पढ़ें- Amit Shah: ड्रग्स पर अमित शाह की चोट, कहा- युवा पीढ़ी को यह कर रहा खत्म, आतंकवाद को भी देता है बढ़ावा, दोनों पर प्रहार जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget