एक्सप्लोरर

Bihar: राजधानी पटना में विश्वेश्वरैया भवन में आग लगी, जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Visvesvaraya Bhavan Fire: जिलाधिकारी ने बताया, 'सुरक्षा कर्मियों ने सुबह लगभग साढे सात बजे पांचवीं मंजिल से धुआं निकलते देखा और उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी.

Visvesvaraya Bhavan Fire: बिहार की राजधानी पटना स्थित विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार को आग लग गयी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह एक विशाल बहुमंजिली इमारत है जहां सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के कार्यालय भी स्थित हैं . एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पटना जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह के अनुसार आज सुबह इस सात मंजिली इमारत के पांचवें तल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिस पर कुछ घंटों के बाद काबू पा लिया गया .

जिलाधिकारी ने बताया, 'सुरक्षा कर्मियों ने सुबह लगभग साढे सात बजे पांचवीं मंजिल से धुआं निकलते देखा और उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. दमकल की कई गाड़ियों को सेवा में लगाया गया और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया.' उन्होंने कहा कि जिस समय आग लगी उस समय इमारत के अंदर ज्यादा लोग नहीं थे और वहां मरम्मत कार्य में लगे निर्माण श्रमिकों के दो बच्चों को बचा लिया गया.

 

आग की खबर सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आग लगने की खबर सुनकर विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया, यहां पर लगी आग की लपटों को देखते हुए मैं यहां पर स्थिति का जायजा लेने आया हूं. नीतीश कुमार ने कहा, भविष्य में आग से बचने के सभी सुरक्षित उपकरण यहां पर रखे जाएंगे. मौके पर पहुंची पुलिस महानिदेशक (दमकल) शोभा अहोटकर ने कहा कि अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी को चोट लगी है जिसे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है. 

विश्वेश्वरैया भवन में कई अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान
सचिवालय भवन और कई अति विशिष्ट आवासों से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित, विश्वेश्वरैया भवन में कई अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों के अलावा ग्रामीण कार्य और सड़क विकास जैसे विभागों के कार्यालय हैं. घटना में अभिलेखों और दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः

IAS Pooja Singhal:कम उम्र में ऑफीसर की नौकरी के बाद तलाक देकर दूसरी शादी, जानें पूजा सिंघल की पूरी कहानी

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके CA से आमने-सामने बिठाकर ED की पूछताछ, मिले हैं अहम सबूत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget