एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी का विरोधी नहीं, तो विरोध क्यों- VHP

विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया है कि कुछ राजैनितक दल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों को समर्थन कर रहे हैं. विहिप ने राज्य सरकारों से इस कानून पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने की अपील की है.

नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध में भड़के हिंसक प्रदर्शनों को देश विरोधी बताया है. विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने और पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों को भारत में शरण देने से किसी भी भारतीय को कोई हानि नहीं है.

मिलिंद परांडे ने आगे कहा कि कुछ राजनैतिक दलों द्वारा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की नीति के आधार पर जनता को भड़का कर हिंसक प्रदर्शन कराए जा रहे हैं. मिलिंद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान, बांग्लादेशी समुदाय के प्रति हमदर्दी रखते हैं लेकिन वहां प्रताड़ित हिंदू समुदाय का विरोध करते हैं. मिलिंद ने सावरकर वाले बयान पर भी राहुल गांधी की आलोचना की.

मिलिंद परांडे ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे सभी अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान होने से बचाएं. मिलिंद ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी रेलवे स्टेशन, बसों, सरकारी सम्पत्ति, मीडिया या सुरक्षा बालों पर हमला करने की छूट नहीं दी जा सकती.

कई राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए मिलिंद ने कहा कि दोनों सदनों में पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बने कानून पर कई राज्य में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है और वहां की सरकारें मूक दर्शक बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि सभी को इस कानून का पालन करने के लिए आगे आना चाहिए.

विहिप महामंत्री श्री परांडे ने यह भी कहा कि घुसपैठियों और शरणार्थियों के अंतर को ठीक से समझने की आवश्यकता है. जहां एक ओर वसुधैव कुटुम्बकम की नीति के तहत पीड़ित शरणार्थियों की रक्षा करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है, वहीं दूसरी ओर जो बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन कर भारतीय मुसलमानों की भी छवि खराब कर रहे हैं सभी भारतीयों को इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में सरकारों की मदद करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

नागरिकता कानून को लेकर जामिया में छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी नागरिकता कानून पर पश्चिम बंगाल में विरोध जारी, एहतियात के तौर पर कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget