एक्सप्लोरर

VHP कार्यक्रम में मौलवियों को धमकी- पैक करें जाने का सामान, नहीं तो मानेसर के लोग निकाल बाहर करेंगे

Gurgaon Manesar: सुरेंद्र जैन ने कहा, मैं उन मौलवियों से कहना चाहता हूं, अपना सामान पैक करो वरना मानेसर के लोग तुम्हें नहीं छोड़ेंगे. ये हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा.

Manesar Mosque: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने रविवार (16 अक्टूबर) को हरियाणा के मानेसर में एक कार्यक्रम को दौरान मौलवी को धमकी दी है. सुरेंद्र जैन ने कहा, मौलवी अपना सामान समेट लें, वरना छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने यह धमकी गुड़गांव के भोरा कलां गांव में एक मस्जिद में हाल ही में हुई घटना का जिक्र करते हुए दी. 

सुरेंद्र जैन ने दावा किया है कि यहां मस्जिद के पुनर्निर्माण की आड़ में संरचना का विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने इसे मुसलमानों द्वारा 'लैंड जिहाद' की एक बड़ी साजिश करार दिया. दरअसल, गुड़गांव स्थित मानेसर में विहिप द्वारा 'त्रिशूल दीक्षा' कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन दावा किया, "12-13 साल पहले, केवल तीन मुस्लिम परिवार भोरा कलां आए थे और बकरियों को चराने वाली जगह पर नमाज़ पढ़ने के लिए अनुमति मांगी थी. साथ ही आपसी समझौता था कि यहां मौलवी या बाहर से कोई नहीं आएगा. लेकिन धीरे-धीरे बाहर से लोग आने लगे.

भोरा कलां में जो हुआ... 
जैन ने आगे कहा, इन लोगों ने मस्जिद बनाने की कोशिश की. कोई आपके घर में घुसकर मस्जिद बनाएगा, आप स्वीकार करोगे? भोरा कलां में जो हुआ वह कल गुड़गांव, मानेसर, हरियाणा और देश में हो सकता है. वे पूरे देश को धर्मांतरित करना चाहते हैं. मैं भोरा कलां गांव के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने उन्हें सबक सिखाया. 

बाहरी लोग थे..
उन्होंने कहा, मैं उन मौलवियों से कहना चाहता हूं, अपना सामान पैक करो वरना मानेसर के लोग तुम्हें नहीं छोड़ेंगे. ये हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा. गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही भोरा कलां गांव की इस मस्जिद में कुछ लोगों के घुसने और यहां नमाज़ अदा कर रहे लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया था. लेकिन मस्जिद में नमाज़ अदा करने वाले लोगों का कहना है कि यह मस्जिद एक निजी जमीन पर बनी है और मस्जिद में घुसने वाले लोग बाहरी थे.  

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: शशि थरूर को क्यों लगता है कि उनके साथ हो रही 'बेइमानी' या पक्षपात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget