एक्सप्लोरर

क्या है राम रहीम के लिए हवालात में हनीप्रीत के करवाचौथ का वायरल सच?

राम रहीम के डेरे की तमाम महिलाएं राम रहीम के नाम पर करवाचौथ का व्रत रखती थीं जिनमें हनीप्रीत भी शामिल होती थी. हनीप्रीत करवाचौथ का व्रत अपने पापा की सलामती के लिए रखती थी.

नई दिल्ली: कल से हनीप्रीत के करवाचौथ की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस रिमांड पर हवालात में रहते हुए भी हनीप्रीत ने राम रहीम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था. साथ ही हनीप्रीत के करवाचौथ के पीछे की वजह पर भी चर्चा हो रही है. क्या है राम रहीम के लिए हवालात में हनीप्रीत के करवाचौथ का सच इस दावे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं. राजवीर सिंह नाम के एक शख्स ने लिखा है, ‘’मुझे समझ नही आ रहा कि हनीप्रीत पकड़ी गई या आत्मसमर्पण किया? कहीं ये हनीप्रीत की बाबा के साथ जेल में करवाचौथ मनाने की प्लानिंग तो नहीं थी.’’ डेरे में राम रहीम के नाम पर करवाचौथ का व्रत रखती थीं महिलाएं राम रहीम के डेरे की तमाम महिलाएं राम रहीम के नाम पर करवाचौथ का व्रत रखती थीं जिनमें हनीप्रीत भी शामिल होती थी, जहां करवाचौथ का ये व्रत औरतें अपने सुहाग की सलामती के लिए रखती हैं वहीं हनीप्रीत करवाचौथ का व्रत अपने पापा की सलामती के लिए रखती थी. करवाचौथ पर क्या करती थी हनीप्रीत? करवाचौथ से एक रात पहले हनीप्रीत खास मेहंदी अपने हाथ-पैर पर लगवाती थी और करवा चौथ के 15 दिन पहले हनीप्रीत शॉपिंग जाती थी और अपने लिए हीरे औऱ सोने के खास डिजाइन वाले आभूषण तैयार करवाती थी. इस दिन हनीप्रीत गुलाब की पंखुड़ियां डाल दूध में नहाती थी और एक आयुर्वेदिक औषधि डाल स्टीम भी लेती थी जिससे वह काफी खिली-खिली दिखती थी. क्या है राम रहीम के लिए हवालात में हनीप्रीत के करवाचौथ का वायरल सच? करवा चौथ वाले दिन हनीप्रीत के लिए खास कपड़ों का इंतजाम होता था. हनीप्रीत के सजने के लिए ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन मंगवाई जाती थी और लगभग 4 घंटे में हनीप्रीत तैयार होती थी. सोशल मीडिया पर कहां से आई हनीप्रीत के करवाचौथ रखने वाली खबर एक हिंदी न्यूज वेबसाइट्स ने हनीप्रीत के करवाचौथ की पूरी दिनचर्या छाप दी है. इस वेबसाइट्स के मुताबिक, ‘’जेल में रविवार को पूरे दिन हनीप्रीत ने अन्न का एक दाना तक नहीं खाया. महिला पुलिस अधिकारी जो हनीप्रीत से पूछताछ करने आई थीं वो भी करवाचौथ होने की वजह से ज्यादा कड़ाई से पेश नहीं आईं. हनीप्रीत ने सुबह से पानी तक नहीं पिया था लेकिन पुलिस के बार-बार पर कहने पर उसने सिर्फ पानी पिया और रात को चांद देखने के बाद ही कुछ खाया.’’ honey कितनी सच्ची है  हिंदी न्यूज वेबसाइट पर छपी हनीप्रीत के करवाचौथ की कहानी? हर साल राम रहीम के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाली हनीप्रीत को इस बार हवालात में ना ही पूजा का सामान मिल पाया और ना ही साज-श्रृंगार की चीजें. किसी आम कैदी की तरह हनीप्रीत अपने सामान्य कपड़ों में हवालात में बैठी रही. व्रत रखने के बारे में जब हमने पुलिस अधिकारियों से पूछा तो उन्होने साफ तौर पर ये कहा कि हनीप्रीत ने जेल में कोई व्रत नहीं रखा था. दोपहर में जब खाना भेजा गया था तो हनीप्रीत ने बड़े आराम से खाना भी खाया था. क्या है राम रहीम के लिए हवालात में हनीप्रीत के करवाचौथ का वायरल सच? हनीप्रीत ने जेल में खाना खाया, पानी पीया, ना चांद देख पाई, ना राम रहीम को, ना पूजा कर पाई और ना श्रृंगार तो करवाचौथ करने वाले दावे में कोई दम नहीं बचता. ऐसे में हमारी पड़ताल में हनीप्रीत का हवालात में करवाचौथ रखने का दावा झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget