एक्सप्लोरर

वायरल सचः धर्म का मजाक उड़ाने पर लात-घूंसे बरसाने का सच!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को हिंदुओं का सरदार बताने वाला एक शख्स उसके धर्म का मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखाने का दावा कर रहा है. मार खाने वाला गिड़गिड़ा रहा है.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को हिंदुओं का सरदार बताने वाला एक शख्स उसके धर्म का मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखाने का दावा कर रहा है. मार खाने वाला गिड़गिड़ा रहा है.

दावा है कि वीडियो धमकी देने वाल शख्स का नाम दीपक शर्मा है. वीडियो में गले में गेरूआ दुपट्टा लपेटे ये आदमी खुद को हिंदुओं का सरदार बताते हुए धर्म के नाम पर मजाक करने वाले लोगों को चुनौती देते दिख रहा है.

दावा है कि दीपक नाम का ये शख्स इसलिए एक व्यक्ति को मार रहा है क्योंकि उसने मीम बना कर हिंदु धर्म का मजाक उड़ाया है. इस मैसेज की हकीकत जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरु की. दीपक शर्मा की खोज में सबसे पहले एबीपी न्यूज हाथरस में उसके घर पहुंचा. हाथरस मे हमें पता चला कि दीपक शर्मा आजकल गाजियाबाद के वैशाली में रहते हैं.

हमने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने हमें बताया कि दीपक गाजियाबाद में हैं. एबीपी न्यूज पुलिस के साथ पते पर पहुंचा तो हैरान करने वाला नजारा दिखा. ये वो वीरान जगह थी जो वीडियो में नजर आई थी. इस वीरान जगह पर ही दीपक नाम का शख्स एक व्यक्ति के साथ मार-पीट कर रहा था.

एबीपी न्यूज की टीम ने उस शख्स को खोजना शुरु जो वीडियो में था. काफी खोजने के बाद पहचान टीवी पर ना दिखाने की शर्त के बाद 20 साल के लड़के ने हमसे बातचीत की और बताया कि युवक का अपहरण नहीं किया गया था. वो अपनी मर्जी से वीडियो बनवा रहा था. ये वीडियो सबको संदेश देने के लिए बनवाया गया था.

इसके बाद पुलिस दीपक शर्मा को भी लेकर मौके पर पहुंच गई. दीपक शर्मा ने बताया कि वीरान जगह का चुनाव इसलिए किया गया क्योंकि भीड़ वाली जगह पर ये वीडियो शूट नहीं किया जा सकता था.

दीपक की माने तो लोग जानबूझ कर उनके फेसबुक वॉल पर देवी-देवताओं की गंदी तस्वीरें पोस्ट करते हैं इसलिए उन लोगों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाया.

वायरल सचः धर्म का मजाक उड़ाने पर लात-घूंसे बरसाने का सच!

हमारी पड़ताल में वायरल हो रहा वीडियो सच साबित हुआ है, लेकिन वीडियो में दिख रहा लड़का ना ही मुसलमान है और ना ही उसका अपहरण करके वीडियो बनाया गया. इसलिए अपहरण करके हिंदूवादी अत्याचार का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget