एक्सप्लोरर

वायरल सच: जानिए- कैसे पहचानेंगे कि 500 रुपये का नोट असली है या नकली

सोशल मीडिया पर 500 रुपए का एक नोट पहुंचा है जिसे नकली बताया जा रहा है. साथ ही असली और नकली नोटों को पहचानने का तरीका भी बताया जा रहा है.

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद जब 500 का नया नोट लोगों के हाथों में आया था तो लोग बड़े ही गौर से नोटों को देखते थे. कई लोगों को डर लगता था कि कहीं ये नोट नकली न हों. धीरे-धीरे 500 का नोट पुराना हो गया और जनता को भी तसल्ली हो गई. लेकिन 500 के नोट ने एक बार फिर कई लोगों के दिमाग में डर पैदा कर दिया है. इसकी वजह 500 के नोट से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल होता एक मैसेज है.

सोशल मीडिया पर 500 रुपए का एक नोट पहुंचा है जिसे नकली बताया जा रहा है. साथ ही असली और नकली नोटों को पहचानने का तरीका भी बताया जा रहा है. वायरल मैसेज में लिखा है, "सभी लोगों से निवेदन है कि वो 500 रुपए का ऐसा कोई नोट न लें जिसमे आरबीआई वाली तार महात्मा गांधी की फोटो के पास हो. क्योंकि ये नोट नकली बताए जा रहे हैं. इसलिए केवल वही नोट स्वीकार करें जिसमें आरबीआई वाली तार गवर्नर के हस्ताक्षर को क्रॉस करती हुई जाए."

इस मैसेज को देखने के बाद कई लोग हैरान-परेशान है. लोग अपनी जेब से 500 नोट का नोट निकालकर वायरल तस्वीर के साथ मिला रहे हैं कि आखिर उनके पास जो नोट है वो असली है या नकली. मैसेज के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि हरे रंग का तार अगर महात्मा गांधी की तस्वीर के पास से गुजरती है तो नोट नकली है और अगर हरे रंग की तार अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के हस्ताक्षर के ऊपर से गुजरती है तो नोट असली है.

लोगों में फैले डर और भम्र को दूर करने के लिए एबीपी न्यूज़ ने 500 रुपए के नोट की पड़ताल की. इसके लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 500 के नोट के बारे में जानकारी चेक की गई. वेबसाइट पर नोट को पहचानने के 12 तरीके बताए गए हैं जिसमें से 5 वें नंबर पर वो हरे रंग का तार है जिसके बारे में वायरल मैसेज में बताया गया है.

वेबसाइट पर हरे रंग का तार ना गांधी जी के पास है ना गर्वनर के हस्ताक्षर के ऊपर बल्कि दोनों के बीच में है और 5 नंबर पर लिखा है कि नोट को टेढ़ा करने पर सुरक्षा धागे का रंग हरे से नीले में बदलता है. आरबीआई ने कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि सुरक्षा धागा नोट पर किस जगह है और न ही ये लिखा है कि धागा उसके नकली या असली होने की पहचान होगा. नोट को पहचानने के लिए सुरक्षा धागा रंग बदल रहा है या नहीं उसे देखना होता है. इस तरह हरे रंग की लाइन गांधी जी की तस्वीर के पास है या गर्वनर के हस्ताक्षर के ऊपर, ये नोट की पहचान नहीं है.

यहां देखें वायरल सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'दिल्ली पुलिस क्या...', निशु के वकील ने एक दिन की रिमांड पर उठाए सवाल
'दिल्ली पुलिस क्या...', निशु के वकील ने एक दिन की रिमांड पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget