एक्सप्लोरर

शहादत के अपमान का दावा करने वाले वीडियो का वायरल सच

दावा है कि जिस दिन मीडिया प्रिया प्रकाश को दिखाने में व्यस्त था ठीक उसी दिन बॉर्डर पर एक जवान शहीद हुआ. लेकिन मीडिया ने शहादत को तवज्जो ना देकर सिर्फ प्रिया प्रकाश को दिखाया.

नई दिल्ली: अपने खास अंदाज की वजह से मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश की इन दिनों हर कोई चर्चा कर रहा है. सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान तक प्रिया प्रकाश की चर्चा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पहुंचा है जो दावा कर रहा है कि जिस दिन मीडिया प्रिया प्रकाश को दिखाने में व्यस्त था ठीक उसी दिन बॉर्डर पर एक जवान शहीद हुआ. लेकिन मीडिया ने शहादत को तवज्जो ना देकर सिर्फ प्रिया प्रकाश को दिखाया.

क्या है सोशल मीडिया का दावा

कहा जा रहा है कि क्या यही हमारा देश है? जिस दिन प्रिया प्रकाश ने साथ पढ़ने वाले साथी को आंख मारी थी उसी दिन 22 साल का जवान हमारी रक्षा करते हुए बॉर्डर पर मारा गया. जवान के शहीद होने खबर सुनते ही उसका परिवार सदमे में आ गया था. 10 फरवरी को वो 23 साल का हो जाता. शहीद हुए इस ऑफिसर का नाम कपिल कुंडु था. कपिल कुंडु पर गर्व महसूस करिए क्योंकि उन्होंने मुस्कुराते हुए हमारे लिए जान दे दी.

क्या है सच्चाई

कैप्टन कपिल कुंडु 11 फरवरी को नहीं बल्कि 4 फरवरी को शहीद हुए थे. जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में कैप्टन कपिल कुंडु के साथ ही राइफलमैन शुभम सिंह, राइफलमैन राम अवतार और हवलदार रोशन लाल के शहीद होने की खबर भी आई थी.

कपिल कुंडु की शहादत के सात दिनों बाद सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो की एंट्री हुई थी. इसलिए वायरल सच की पड़ताल में कैप्टन कुंडू की शहादत के अपमान का दावा करने वाला वीडियो झूठा साबित हुआ है.

viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget