एक्सप्लोरर

भारत के साथ रक्षा और नाभिकीय ऊर्जा साझेदारी बढ़ाएगा वियतनाम

भारत और वियतनाम ने साझा बयान जारी कर दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा व आवाजाही की स्वतंत्रता बनाए रखने और सभी विवादों को यूएन के अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के आधार पर सुलझाने पर जोर दिया है.

भारत और वियतनाम के बीच मंगलवार शाम को हुई साझा बातचीत में चीन की बढ़ती क्षेत्रीय दादागिरी एक अहम मुद्दा थी. दोनों देशों ने संयुक्त आयोग की 17वीं बैठक के दौरान आपसी रणनीतिक साझेदारी को अधिक व्यापक और गहरा बनाने का फैसला किया है. इस कड़ी में भारत नाभिकीय उर्जा के विकास में भी वियतनाम की मदद करेगा.

भारत और वियतनाम ने साझा बयान जारी कर दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा व आवाजाही की स्वतंत्रता बनाए रखने और सभी विवादों को यूएन के अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के आधार पर सुलझाने पर जोर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक वियतनाम ने भारत के हिंद महासागर प्रयास यानी आईपीआईओ में भी सहभागिता बढ़ाने का फैसला किया है.

विदेश मंत्री एस जय शंकर और वियतनाम के उप- प्रधानमंत्री फाम बिन मिन्ह के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अपने रणनितक संबंधों को नाभिकीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, समुद्री प्रौद्योगिकी, नई तकनीक आदि क्षेत्रों में बढ़ाने का फैसला किया है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मजबूत वैचारिक समानता के चलते इस बात को लेकर सहमति है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सहयोग करेंगे. महत्वपूर्ण है कि भारत और वियतनाम दोनों ही 2021 में एक साथ अस्थाई सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद में मौजूद होंगे. भारत ने आसियान की अगुवाई कर रहे वियतनाम के साथ क्षेत्रीय संदर्भ में अधिक करीबी सहयोग की मंशा जताई है.

सूत्रों के मुताबिक वार्ता के दौरान भारत ने वियतनाम से 500 मिलियन डॉलर की सहयता राशि को रक्षा परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जाने के आग्रह को भी दोहराया. महत्वपूर्ण है कि भारत इस सहायता राशि के जरिए जहां वियतनाम की सैन्य मजबूती में सहायता करना चाहता है वहीं अपने रक्षा उत्पादों के लिए नया बाजार भी तलाश रहा है.

बातचीत के दौरान दोनो पक्षों ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने और नौसैनिक स्तर पर संवाद बढ़ाए जाने पर भी संतोष जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Assembly Election 2026 Dates LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर
दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget