एक्सप्लोरर

Video: धू-धूकर जलती ट्रेन, ट्रैक पर प्रदर्शन... देखें कैसे ‘अग्निपथ’ स्कीम के खिलाफ धधक रहा बिहार

Agnipath Scheme Protest: आंदोलनकारियों ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय रेलवे स्टेशन (Lakhminia Railway Station) में तोड़फोड़ की और यहां ट्रेन में आग लगा दी.

Agnipath Scheme Protest: सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लाई गई नई योजना 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन (Protest) जारी है. तीन दिन से सरकार के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शन के बीच आज सुबह आंदोलनकारियों ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय रेलवे स्टेशन (Lakhminia Railway Station) में तोड़फोड़ की और यहां ट्रेन में आग लगा दी. कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं रेलवे ट्रैक को भी ब्लॉक कर दिया गया. तोड़फोड़ के कारण रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित हुई है. 

इसके अलावा आरा में भी प्रदर्शन कर रही प्रदर्शकारियों ने रोष जाहिर करते हुए कुल्हड़िया स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी है. पटना-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेन लाइन पर आगजनी के कारण परिचालन बाधित हो गया है. वहीं दरभंगा में म्यूजियम गुमटी के पास रेल लाइन को जाम किया गया है. लहेरियासराय से दरभंगा जाने वाले मुख्य पथ को भी जाम किया गया है. इस रूट में कई ट्रेनें फंसी हैं. सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

दरअसल मंगलवार को केंद्र सरकार ने दशकों से चले आ रहे सेना में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर नई प्रक्रिया लाने का फैसला किया है. इस नई योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया. वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले से नाराज देश के युवाओं ने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), हरियाणा (Haryana), दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan) समेत कई राज्यों में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार यानी आज सुबह से ही एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं ट्रेन रोका जा रहा है तो कहीं सड़कों पर जाम लगाकर प्रदर्शनकारी अपना रोष जाहिर कर रही है. 

किया गया बदलाव 

वहीं देशभर में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस‌ साल के लिए अग्निपथ भर्ती योजना (Agnipath Recruitment Scheme) में एक बड़ा संशोधन किया है. इस साल अग्निवीर (या अग्निपथ) योजना के लिए युवाओं की अधिकतम आयु 23 साल कर दी है. सेना की इस नई रिक्रूटमेंट योजना को लेकर सरकार ने मंगलवार को जो घोषणा की थी उसमें अधिकतम उम्र 21 साल थी. गुरुवार की देर शाम रक्षा मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर सरकार के अग्निपथ स्कीम में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया, कल ही नेशनल कांफ्रेंस से दिया था इस्तीफा

HC Judges Transfer: देश के 7 हाईकोर्ट के जजों का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget