एक्सप्लोरर

वेंकैया नायडू का उपराष्ट्रपति बनना तय, आज शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड में नाम पर लगेगी मुहर

एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का नाम लगभग तय हो गया है. पार्टी किसी दक्षिण भारतीय को अपना उम्मीदवार बनाने के मूड में है.

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं और दूसरी तरफ उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गहमागहमी अपने चरम पर पहुंच गई है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का नाम लगभग तय हो गया है. पार्टी किसी दक्षिण भारतीय को अपना उम्मीदवार बनाने के मूड में है.

एबीपी न्यूज़ को पुख्ता जानकारी मिली है कि वेंकैया नायडू का नाम करीब-करीब तय हो गया है और आज शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है. 18 जुलाई नामांकन की अंतिम तारीख है इसलिए आज शाम तक उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का एलान हो जाएगा.

इससे पहले खबर आई थी कि एनडीए की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, विद्यासागर राव और निर्मला सीतारमन का नाम रेस में है.

बीजेपी की तैयारी शुरू

भले ही अब तक उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन संसद में स्थित बीजेपी पार्टी के दफ्तर में सांसद उपराष्ट्रपति के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. नामांकन के लिए चार सेट तैयार किए गए हैं. एक सेट पर 35 सांसदो के हस्ताक्षर कर रहे हैं, हालांकि ज़रूरत सिर्फ 20 हस्ताक्षरों की ही है. इसमें 10 प्रस्तावक और 10 अनुमोदक होते हैं. एक सेट पर पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रमुख नेताओं के हस्ताक्षर होंगे जबकि दूसरे पर अरुण जेटली के नेतृत्व में. एक सेट NDA के नेताओं के लिए होगा. कल 11 बजे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार संसद में नामांकन कर सकते हैं. नाम का एलान शाम 7 बजे बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद होगा.

उपराष्ट्रपति चुनाव: गोपालकृष्ण गांधी पर बरसी शिवसेना- कहा, ‘याकूब की फांसी का विरोध किया था’

आपको बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए ने उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर रखी है. यूपीए की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी है. पश्चिम बंगाल के गवर्नर रहे गोपाल कृष्ण गांधी महात्मा गांधी के पोते हैं. कांग्रेस सहित 18 विपक्षी पार्टियों ने गोपाल कृष्ण को अपना समर्थन देने का एलान कर रखा है.

ग़ौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान पांच अगस्त को होंगे. इस पद के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है. उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचक कालेज में 790 सदस्य हैं जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन को निर्वाचक कालेज में जबर्दस्त बहुमत हासिल है.

वेंकैया नायडू: नायडू मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उन्हें शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्‍मूलन और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दजी गई है. वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं. उनका संबंध आंध्र प्रदेश से है और वो उदयगिरी से सांसद हैं.

निर्मला सीतारमन: निर्मला सीतारमन मोदी सरकार में मंत्री हैं. सीतारमन वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) और वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री हैं. मंत्री बनने से पहले वो पार्टी की प्रवक्ता रही हैं. इनका संबंध तमिलनाडु है.

विद्यासागर राव: सी विद्यासागर राव दक्षिण भारत का एक जाना पहचाना नाम है. वो फिलहाल तमिलनाडु के राज्यपाल हैं. इनका संबंध बीजेपी से रहा है. अटल बिहारी की सरकार में मंत्री रहे हैं. आप आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Happy Patel BO Day 1: आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल' की ठंडी हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म
‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- पहले दिन कितना किया कलेक्शन

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Happy Patel BO Day 1: आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल' की ठंडी हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म
‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- पहले दिन कितना किया कलेक्शन
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget