एक्सप्लोरर

बारह घंटे तक गायब रहे प्रवीण तोगड़िया अब होश में आए, 11 से 12 बजे के बीच करेंगे मीडिया से बात

अहमदाबाद के वीएचपी कार्यालय पर एसआरपी के करीब 30 जवान को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

अहमदाबाद: वीएचपी प्रमुख प्रवीण तोगड़िया होश में आ गए हैं. तोगड़िया सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच मीडिया से बातचीत कर सकते हैं. मीडिया से वह कल अपनी आपबीती बता सकते हैं. बता दें कि वह अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके के चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती हैं. तोगड़िया सोमवार सुबह 10 बजे से लापता थे. वह बेहोशी की हालत में देर शाम एक पार्क में मिले थे.

जानकारी के मुताबिक, तोगड़िया सुबह अपने घर से बिना सुरक्षा के ऑटो से निकले थे. हालांकि तोगड़िया के गायब होने के बाद वीएचपी ने दावा किया था कि राजस्थान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया था.

वीएचपी ने दर्ज कराई शिकायत

प्रवीण तोगड़िया के गायब होने के बाद वीएचपी ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई. इस शिकायत में वीएचपी ने शंका जताई कि तोगड़िया संदिग्ध हालत में गुम हुए हैं, उनकी जान को खतरा है. मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी. अहमदाबाद के वीएचपी कार्यालय पर एसआरपी के करीब 30 जवान को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

बीजेपी प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने तोगड़िया को एक पुराने मामले में हिरासत में लिया है. जय शाह ने दावा किया, ‘‘हमारे नेता प्रवीण तोगड़िया को एक पुराने मामले में राजस्थान पुलिस ने शहर के पालदी इलाके में वीएचपी के प्रदेश मुख्यालय से हिरासत में लिया है और अपने साथ ले गयी है.’’ हालांकि राजस्थान पुलिस ने तोगड़िया को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की बात से इनकार किया है.

क्राइम ब्रांच का इनकार, हमारे पास नहीं हैं

क्राइम ब्रांच ने साफ किया है कि तोगड़िया की गिरफ्तारी न तो गुजरात पुलिस ने की है न तो राजस्थान पुलिस ने. पुलिस ने माना है कि एक वारंट लेकर पुलिस जरूर उन्हें खोजने गई थी लेकिन सुबह 10 बजे से उनका पता नहीं है. कल रात उन्हें आखिरी बार ऑटो से जाते हुए अहमदाबाद में देखा गया था.

वीएचपी कार्यकर्ताओं का अहमदाबाद में प्रदर्शन

वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सोला थाने का घेराव किया, नारे लगाये और गांधीनगर जाने वाले राजमार्ग पर यातायात रोक कर पुलिस से तत्काल तोगड़िया का पता लगाने की मांग की. वीएचपी  की गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड ने कहा, ‘‘हमारे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज सुबह 10 बजे से लापता हैं. उनके अता-पता की जानकारी रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है.’’ उन्होंने कहा कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि तोगड़िया को गिरफ्तार किया गया है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget