एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सब्जी वाले ने ठेले पर लगाया बोर्ड, लिखा-संभव हो तो खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं

एक सब्जी बेचने वाले शख्स ने अपने ठेले पर एक बोर्ड लगाया है.इस बोर्ड पर लिखा है कि संभव हो तो खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं.

मुंबई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में लॉकडाउन के बीच एक ठेले पर लगा बोर्ड वहां से गुजरने वालों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. बोर्ड पर लिखा है, ''संभव हो तो खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं.'' कुछ लोग इस ठेले को जिज्ञासा भरी नजरों से देख रहे हैं. कुछ सब्जी विक्रेता की इस कोशिश की सराहना कर रहे हैं. यह सब्जी विक्रेता स्नातक पास है और किसी निजी कंपनी में काम करता है. लॉकडाउन की वजह से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को वह सब्जी मुहैया करा रहा है.

लॉकडाउन के दौरान जब एक निजी कंपनी ने सब्जी विक्रेता को वेतन देना बंद कर दिया तो राहुल लाबड़े (सब्जी विक्रेता) ने आजीविका चलाने के लिए अपने पिता के साथ सब्जियां बेचने का फैसला किया. शुरू में वह अन्य सब्जी विक्रेताओं की तरह ही बाजार की कीमत पर सब्जियां बेचता था लेकिन बाद में उसने जरूरतमंद और गरीब लोगों को मुफ्त में सब्जियां देने का निर्णय लिया. उसने बताया कि चार दिन पहले एक महिला पांच रुपये लेकर सब्जी खरीदने आई थी.

उसने बताया, ''बुजुर्ग महिला मेरे पास आईं और उन्होंने पांच रुपये की सब्जी देने को कहा क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे.'' उन्होंने कहा, '' मैंने सोचा कि पांच रुपये में क्या ही होगा. इसके बाद मैंने उन्हें मुफ्त में उतनी सब्जियां दे दीं जितनी उनकी जरूरत थी. इसके बाद मैंने निर्णय लिया कि ऐसे लोग जो खरीदने की स्थिति में नहीं है, उन्हें मुफ्त में सब्जी दी जाएगी.''

लाबड़े का दावा है कि पिछले तीन दिन में वह करीब 100 लोगों की मदद कर चुका है. वह शहर के भावसिंहपुरा इलाके के आंबेडकर चौक पर सब्जी बेचता है. उसने कहा, ''मैं अब तक लोगों को 2,000 रुपए तक की सब्जी मुफ्त में दे चुका हूं. मैं यह काम तब तक जारी रखूंगा जब तक कि मेरी आर्थिक स्थिति इसकी इजाजत देगी. मेरी इच्छा है कि कोई भी रात में भूखा न सोए.''

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: धर्मार्थ ट्रस्ट का फैसला, इस साल के वार्षिक खीर भवानी मेले और यात्रा का आयोजन नहीं होगा 

जम्मू नगर निगम के बाहर विपक्षी कॉरपोरेटर्स ने किया हंगामा, मेयर के खिलाफ लगाए नारे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget