एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर इतना बवाल क्यों? क्या मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद? जानें पूरा मामला

Gyanvapi Mosque Survey: संत समिति का दावा है कि मंदिर तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) बनाई गई थी. वहीं मुस्लिम पक्षकार इन दावों का खंडन कर रहे हैं.

Varanasi Gyanvapi Mosque: वाराणसी में कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी और सर्वे होने जा रहा है. समझने की कोशिश करते हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है. क्यों ये मसला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल श्रृंगार गौरी का मंदिर जो ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद है और मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है. हिंदू समाज के ज्यादातर लोगों का कहना है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है.

हिंदू पक्षकारों का कहना है कि पहले यहां मंदिर हुआ करता था. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि यहां बजरंग बली की मूर्ति है, साथ ही अंदर गणेश जी की भी मूर्ति है. इसके अलावा दावा ये किया जा रहा है कि असली शिवलिंग ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में छिपा है. हालांकि अब जब ये सर्वे होगा तब सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. 

क्या मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद?

मुस्लिम पक्षकार का कहना है कि वो मस्जिद में किसी को घुसने नहीं देंगे और वही संत समिति का दावा है कि विरोध इसलिए किया जा रहा है कि क्योंकि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है और सर्वे से इसके सबूत पूरी दुनिया के सामने आ जाएंगे. कोर्ट ने इसके लिए वरिष्‍ठ वकील अजय कुमार मिश्र को कोर्ट कमिश्‍नर नियुक्‍त किया है. सर्वे के तहत देखा जाएगा कि श्रृंगार गौरी और दूसरे विग्रह और देवताओं की स्थिति क्‍या है. काशी विश्‍वनाथ मंदिर और उससे लगी ज्ञानवापी मस्जिद के बनने को लेकर तरह-तरह की धारणाएं और कहानियां हैं. हालांकि इन धारणाओं और कहानियों को लेकर कोई प्रमाणिक पुष्टि अभी तक नहीं की जा सकी है. 

कब और किसके जमाने में हुआ ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण?

कई लोग इस धारणा पर भरोसा जता रहा हैं कि काशी विश्‍वनाथ मंदिर को औरंगजेब ने गिरवा दिया था और इसी की जगह पर मस्जिद बनवाई गई थी. वही कुछ इतिहाकारों का कहना है कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण 14 वीं सदी में हुआ था. इस मस्जिद का संबंध जौनपुर के शर्की सुल्‍तानों से भी जोड़ा जा रहा है. लेकिन इतिहास के जानकार इस बात का भी खंडन करते हैं. इसके अलावा काशी विश्‍वनाथ मंदिर के निर्माण का श्रेय राजा टोडरमल को भी दिया जाता है. ज्‍यादातर लोगों का ये कहना है कि औरंगजेब ने मंदिर को नष्ट किया था. वही इस मस्जिद को अकबर के जमाने में या फिर औरंगजेब के जमाने में बनाई गई इसे लेकर भी जानकारों के बीच एक मत नहीं है.

मस्जिद के तहखाने में क्या है?

हिंदू पक्ष के लोग यहां बजरंग बली और गणेश जी की मूर्ति होने का दावा कर रहे हैं. साथ ही तहखाने में शिवलिंग के दबे होने की भी बात की जा रही है. जबकि अंजुमन इंतज़ामिया मस्जिद के सदस्य किसी प्राचीन कुएं और उसमें शिवलिंग के छिपे होने की धारणा को भी नकारते हैं.

बता दें कि राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास, सीता साहू और रेखा पाठक ने 18 अगस्त 2021 को संयुक्त तौर से सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि काशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी और विग्रहों को 1991 की पूर्व स्थिति की तरह नियमित दर्शन-पूजन के लिए सौंपा जाए. सुनवाई के दौरान आठ अप्रैल 2022 को अदालत ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया. 20 अप्रैल को निचली अदालत ने सुनवाई पूरी हुई. 26 अप्रैल को निचली अदालत ने ईद के बाद सर्वे शुरू करने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें:

Azam Khan Bail: आज़म खान की जमानत पर 5 महीने से रुके फैसले पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा- 'यह न्यायिक प्रक्रिया का मज़ाक'

Allahabad HC On Azan: अजान के लिए मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल 'मौलिक अधिकार' नहीं, विवादों के बीच इलाहाबाद HC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget