एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Row: वाराणसी में ज्ञानवापी पर जंग जारी, जलाभिषेक की जिद पर अब भी अड़े हैं अवमुक्तेश्वरानंद

Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा हुआ है तब से बवाल जारी है. अब अखिल भारतीय ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने मस्जिद परिसर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है.

Hanuman Chalisa outside gyanvapi premises: ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Premises) के बाहर आज हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही अवमुक्तेश्वरानंद जलाभिषेक की जिद पर अब भी अड़े हैं. इसी संगठन की ओर से दाखिल की गई एक याचिका पर आज वाराणसी कोर्ट (Varanasi Court) में सुनवाई भी होगी. ज्ञानवापी मस्जिद के वुजूखाने (Vajukhana) में शिवलिंग (Shivling) मिलने के दावे पर संत समाज सड़कों पर उतर आया है. ये मामला अदालत में है लेकिन वाराणसी में इसे लेकर हर रोज किसी ना किसी संगठन के जरिए पूजा (Worship) करने की मांग उठ रही है.

अखिल भारतीय ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने एक बार फिर ज्ञनवापी परिसर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है. कार्यक्रम के मुताबिक सुबह काशी विश्वनाथ परिसर में मौजूद हनुमानजी की मूर्ति की पूजा की जाएगी. उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी.

वाराणसी कोर्ट में पूजा करने की मांग को लेकर याचिका

इससे पहले भी इस संगठन से जुड़े लोग यहां पूजा कर चुके हैं. वहीं अखिल भारतीय ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने पूजा की मांग को लेकर याचिका लगाई है, जिसमें कोर्ट से मांग की गई है कि दिन में एक बार पूजा करने की उन्हें इजाजत मिले. इसी याचिका पर आज वाराणसी की जिला अदालत में सुनवाई भी होगी. संगठन ने याचिका में कहा कि हमारी छोटी सी मांग है कि हमें हमारे आराध्य की दिन में एक बार पूजा करने दें. पूजा का अधिकार प्रत्येक सनातन धर्मी का मौलिक अधिकार है इसलिए उन्होंने ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति के लिए अपने वकील रमेश उपाध्याय के जरिये जिला जज की कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

अविमुक्तेश्वरानंद शिवलिंग पर जल चढ़ाने पर अढ़े

वाराणसी (Varanasi) स्थित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के वजूखाने में शिवलिंग (Shivling) पर जल चढ़ाने जाने का एलान करने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteswaranand) को पुलिस (Police) ने उनके मठ में ही रोक दिया. इसपर शुक्रवार को उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग की पूजा करने का एलान कर प्रशासन (Administration) से इसकी अनुमति मांगी थी. लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी और शनिवार को उनके मठ के बाहर पुलिस बल (Police Force) तैनात कर दिया गया. जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए. उन्होंने कहा कि मैंने अपने खुद के मोबाइल (Mobile) से आयुक्त को याचिका भेजी और अपने आदमी को पत्र के साथ उपायुक्त के ऑफिस भेजा. मेरे पास प्रमाण है. मैं यहां बैठूंगा और पूजा के बाद ही खाना खाऊंगा. न्यायालय (Court) का जो निर्णय होगा उसे हम मानेंगे. लेकिन न्यायालय का निर्णय आने तक क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे? हमने पुनर्विचार याचिका दायर की (प्रार्थना करने की अनुमति के लिए) लेकिन पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid: पुलिस ने रोका तो भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- 'क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?...'

ये भी पढ़ें: Exclusive: कैसे निकलेगा ज्ञानवापी का हल? मौलाना मदनी ने दिया जवाब, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget