एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: नॉर्थ ईस्ट को मिलने वाली है पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर हुआ ट्रायल रन

Guwahati-New Jalpaiguri Vande Bharat: पश्चिम बंगाल में एनजेपी-हावड़ा और हावड़ा-पुरी ट्रेनों के बाद ये तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी. पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Vande Bharat Express: पूर्वोत्तर को गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है. पूर्वोत्तर रेलवे के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) संजय चिलवारवार ने शनिवार (20 मई) को बताया कि 17वीं वंदे भारत ट्रेन असम (Assam) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) से जोड़ेगी. इसे गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हरी झंडी दिखाएंगे. 

सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये ट्रेन एनजेपी-हावड़ा और हावड़ा-पुरी ट्रेनों के बाद पश्चिम बंगाल में तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी. सेमी-हाई स्पीड ट्रेन 6 घंटे के भीतर लगभग 410 किमी की दूरी तय करेगी. 

रविवार को हुआ ट्रायल रन

आठ कोच वाली इस ट्रेन का पहला ट्रायल रन रविवार को हुआ. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्वीट किया कि गति और नवीनतम सुविधाओं के साथ रेल यात्रा का प्रतीक वंदे भारत एक्सप्रेस आज न्यू जलपाईगुड़ी से आयोजित ट्रायल रन के दौरान पहली बार गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची. इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पीएम मोदी ने जून तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत चलाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि वंदे मेट्रो को 100 किमी से कम की दूरी और दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया जा रहा है. 

ओडिशा को पिछले हफ्ते मिली थी पहली वंदे भारत ट्रेन

चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में निर्मित, वंदे भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक स्व-चालित ट्रेन है जो परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करती है. पिछले हफ्ते, ओडिशा को पुरी से हावड़ा के बीच चलने वाली अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली, जिसे पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया था. 

फिलहाल इन रूट्स पर चल रही है ट्रेन

अभी वंदे भारत ट्रेन 16 रूट्स पर चल रही है. जिसमें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर), गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-शिर्डी, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, अजमेर-दिल्ली कैंट, तिरुवनंतपुरम-कासरगोड, पुरी-हावड़ा शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Papua New Guinea Visit: पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छू कर किया स्वागत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget